Breaking News : जहांगीरपुरी हिंसा के बाद दिल्ली के जामा मस्जिद क्षेत्र में कड़ी की गई सुरक्षा

Breaking News Latest Updates: राजस्थान के बारां में भीषण विस्फोट. दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई. 24 आरोपी अबतक गिरफ्तार. इंडोनेशिया में भूकंप के झटके. यूक्रेन दौरे पर नहीं जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति. ताजा खबरों के लिए प्रभात खबर के साथ बने रहें.

Live Updates
4:08 AM. 20 Apr 22 10:38 PM. 19 Apr

जहांगीरपुरी हिंसा के बाद दिल्ली के जामा मस्जिद क्षेत्र में कड़ी की गई सुरक्षा

दिल्ली में जहांगीरपुरी हिंसा के बाद जामा मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी की गई है. निगरानी रखने के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. सेंट्रल जिले की DCP श्वेता चौहान ने बताया कि इलाके में हमने ज्यादा से ज्यादा पुलिसबल की तैनाती कर रखी है.

4:08 AM. 20 Apr 22 10:38 PM. 19 Apr

जामनगर में WHO केंद्र की स्थापना के साथ शुरू होगा पारंपरिक चिकित्सा का युग: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि यहां डब्ल्यूएचओ वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र (GCTM) की स्थापना से विश्व में पारंपरिक चिकित्सा के युग की शुरुआत होगी. मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. ट्रेडोस गेब्रेयसस और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के साथ केंद्र की आधारशिला रखी.

4:08 AM. 20 Apr 22 10:38 PM. 19 Apr

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 632 नए केस, पॉजिटिविटी दर 4.42 फीसदी पहुंचा

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना-19 के 632 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस अवधि के दौरान 414 लोग डिस्चार्ज हुए और इस दौरान किसी की मृत्यु दर्ज नहीं की गई. जबकि, कुल सक्रिय मामले 1,274 और कुल पॉजिटिविटी दर 4.42 फीसदी पहुंचा है.

4:08 AM. 20 Apr 22 10:38 PM. 19 Apr

जहांगीरपुरी हिंसा: अंसार, सलीम चिकना, सोनू, दिलशाद और अहीद पर लगा NSA

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी अंसार, सलीम चिकना, सोनू, दिलशाद और अहीद पर NSA लगाया गया है.

4:08 AM. 20 Apr 22 10:38 PM. 19 Apr

श्रीलंका में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने चलाई गोली, एक की मौत, 10 घायल

श्रीलंका में मंगलवार को पुलिस की गोली से एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है. जबकि, 10 जख्मी हुए है. बता दें कि श्रीलंका 1948 में ब्रिटेन से आजाद होने के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है. देश में विदेशी मुद्रा की भारी कमी हो गई है, जिससे वह खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात के लिए भुगतान नहीं कर पा रहा है. देश में इसको लेकर कई दिनों से प्रदर्शन जारी है और लगातार राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग की जा रही है.

4:08 AM. 20 Apr 22 10:38 PM. 19 Apr

जहांगीरपुरी हिंसा: आरोपियों के खिलाफ गृह मंत्रालय का एक्शन, लगाया गया NSA

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा मामले में आरोपियों के खिलाफ गृह मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने आरोपियों पर एनएसए लगाने का आदेश दिया है. इससे पहले, जहांगीरपुरी हिंसा मामले की आरंभिक रिपोर्ट पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंप दी थी. सूत्रों के मुताबिक, आपराधिक षड्यंत्र के तहत जहांगीरपुरी में हिंसा हुई.

मुख्य बातें

Breaking News Latest Updates: राजस्थान के बारां में भीषण विस्फोट. दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई. 24 आरोपी अबतक गिरफ्तार. इंडोनेशिया में भूकंप के झटके. यूक्रेन दौरे पर नहीं जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति. ताजा खबरों के लिए प्रभात खबर के साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >