Breaking News: पीएम मोदी ने पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ट्वीट कर बधाई दी

Breaking News Latest Updates: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 861 नये मामले सामने आये हैं. पश्चिम बंगाल में भाजपा ने हांसखाली नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले के विरोध में बंद का आह्वान किया है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

Live Updates
10:35 PM. 11 Apr 22 10:35 PM. 11 Apr

पीएम मोदी ने पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ट्वीट कर बधाई दी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ट्वीट कर बधाई दी.

10:35 PM. 11 Apr 22 10:35 PM. 11 Apr

पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन संग बैठक शुरू

पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन संग बैठक शुरू हो गई है. PM मोदी ने कहा कि मैंने यूक्रेन और रूस दोनों के राष्ट्रपतियों से कई बार फ़ोन पर बातचीत की. मैंने न सिर्फ़ शांति की अपील की बल्कि मैंने राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ सीधी बातचीत का सुझाव भी दिया. हमारी संसद में भी यूक्रेन के विषय पर बहुत विस्तार से चर्चा हुई है.

10:35 PM. 11 Apr 22 10:35 PM. 11 Apr

अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन III ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात

अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन III ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. वाशिंगटन डीसी में स्थित पेंटागन में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की.

10:35 PM. 11 Apr 22 10:35 PM. 11 Apr

पीएम मोदी कल अदलज में अन्नपूर्णाधाम ट्रस्ट के छात्रावास और शिक्षा परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के अदलज में श्री अन्नपूर्णाधाम ट्रस्ट के छात्रावास और शिक्षा परिसर का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के दौरान जनसहायक ट्रस्ट के हीरामनी आरोग्यधाम का भूमिपूजन भी करेंगे. पीएमओ ने यह जानकारी दी है.

10:35 PM. 11 Apr 22 10:35 PM. 11 Apr

भारत-अमेरिका 2+2 वार्ता: पेंटागन पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन III ने भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता से पहले वाशिंगटन डीसी में स्थित पेंटागन में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन III ने वाशिंगटन डीसी के पेंटागन में एक सम्मान समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत कि

10:35 PM. 11 Apr 22 10:35 PM. 11 Apr

सुवेन्दु अधिकारी ने राजभवन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से मुलाकात की

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेन्दु अधिकारी ने कोलकाता में स्थित राजभवन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की.

10:35 PM. 11 Apr 22 10:35 PM. 11 Apr

ममता का सवाल, लोगों की हत्याओं को लेकर दिल्ली, यूपी, असम व बिहार में कितनी CBI जांच हुई?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल करते हुए कहा कि लोगों की हत्याओं को लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम और बिहार में कितनी CBI जांच हुई है? कितने नेताओं को गिरफ्तार किया गया? CBI, ED का इस्तेमाल करके आप कितनी भी साजिशें करें, हमें कमजोर न समझें.

10:35 PM. 11 Apr 22 10:35 PM. 11 Apr

करिया मुंडा को निमोनिया की शिकायत के बाद रांची के अस्पताल में कराया गया भर्ती

वयोवृद्ध नेता करिया मुंडा को निमोनिया की शिकायत के साथ डॉ विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल पहुंच कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

10:35 PM. 11 Apr 22 10:35 PM. 11 Apr

खरगोन में रामनवमी जुलूस पर पथराव करने वाले आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

खरगोन में रामनवमी यात्रा पर हुए पत्थराव की घटना पर कमिश्नर पवन शर्मा ने कहा कि इस मामले में 84 लोगों को गिरफ्तार कर इनकी अवैध संपत्ति और अतिक्रमणों को तोड़ा है. लगभग 50 जगहों पर कार्रवाई की जा रही है. अफवाह फैलाने के लिए 3 शासकीय कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया है और एक को सस्पेंड किया है.

10:35 PM. 11 Apr 22 10:35 PM. 11 Apr

संजय राउत बोले- INS विक्रांत का घोटाला छोटा स्कैम नहीं, कहां हैं किरीट सोमैया और बेटे

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि INS विक्रांत का घोटाला छोटा घोटाला नहीं है. किरीट सोमैया, उनके बेटे नील सोमैया और उनकी माफिया टोली इस तरह से पैसा जमा करते हैं. बड़ा सवाल है कि दोनों ठग कहां हैं? मुझे डर है कि कहीं यह विदेश न भाग जाएं क्योंकि मेहुल चोकसी और किरीट सोमैया का पुराना रिश्ता है.

10:35 PM. 11 Apr 22 10:35 PM. 11 Apr

जेएनयू में दो समूहों के बीच हुई हाथापाई के खिलाफ सरदार पटेल भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में जेएनयू में दो समूहों के बीच हुई हाथापाई के खिलाफ सरदार पटेल भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पर अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया.

10:35 PM. 11 Apr 22 10:35 PM. 11 Apr

PDP अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती बोलीं- हम चाहेंगे, पाकिस्तान भी एक स्थिर देश बने

PDP अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भुट्टो साहब कहते थे कि हिंदुस्तान लोकतंत्र में जम्हूरियत के शोरगुल से जिदा है. आज मुझे लगता है कि पाकिस्तान में भी वहां की जम्हूरियत का शोरगुल चल रहा है. हम चाहेंगे कि पाकिस्तान भी एक स्थिर देश बने.

2:15 PM. 11 Apr 22 2:15 PM. 11 Apr

झारखंड के लोहरदगा में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान झड़प

झारखंड के लोहरदगा जिले के हिरही भोक्ता बगीचा इलाके के पास रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गये. एक अधिकारी के हवाले से पीटीआई ने यह जानकारी दी है. अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ) अरविंद कुमार लाल ने बताया कि लोहरदगा शहर में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है और पूरे जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी गई है.

2:15 PM. 11 Apr 22 2:15 PM. 11 Apr

देवघर में चलाया जा रहा है ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’

झारखंड: देवघर में हुए रोपवे हादसे में ट्रालियों में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ चलाया जा रहा है. झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे पर विवेक पांडे ( ITBP के PRO , दिल्ली) ने कहा कि 12 ट्रालियों में 48 लोगों के फंसे होने की हमें सूचना मिली थी. थोड़ी देर पहले 60 फीट नीचे वाली ट्राली से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. एक अन्य ट्राली से भी 4 लोगों को निकाला है. कुल 8 लोग निकाले गये हैं.

2:15 PM. 11 Apr 22 2:15 PM. 11 Apr

वीके शशिकला की याचिका खारिज

चेन्नई की एक अदालत ने अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के महासचिव बनने के अधिकार की मांग वाली वीके शशिकला की याचिका को खारिज कर दिया है.

2:15 PM. 11 Apr 22 2:15 PM. 11 Apr

साबरकांठा में फ्लैग

गुजरात: रविवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने साबरकांठा में फ्लैग मार्च किया. साबरकांठा एसपी विशाल वाघेला ने कहा कि हमने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए 3 शिकायतें दर्ज की हैं. दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई.

2:15 PM. 11 Apr 22 2:15 PM. 11 Apr

आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल का पुनर्गठन

आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हो चुका है. सोमवार को 25 मंत्रियों ने शपथ ली.

2:15 PM. 11 Apr 22 2:15 PM. 11 Apr

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछताछ कर रही है ईडी

ईडी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ कर रही है. उन्हें आज ईडी के सामने पेश होने के लिए तलब किया गया था.

2:15 PM. 11 Apr 22 2:15 PM. 11 Apr

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने कल बुलाया बंद

पश्चिम बंगाल भाजपा ने हांसखाली नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले के विरोध में मंगलवार यानि 12 अप्रैल को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है. इधर वकील अनिंद्या सुंदर दास ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर हांसखाली दुष्कर्म और नाबालिग की हत्या मामले में CBI जांच की मांग की है.

2:15 PM. 11 Apr 22 2:15 PM. 11 Apr

दंगाई से की जाएगी वसूली

खरगोन में रामनवमी के दिन हुई हिंसा पर मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रविवार को प्रदेश में रामनवमी उत्साह के साथ मनाई गई लेकिन, खरगोन में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. दंगाई छोड़े नहीं जाएंगे. उनकी पहचान की जा चुकी है. जिन्होंने कल पत्थर फेंके और संपत्तियों को नुक़सान पहुंचाया. आगे उन्होंने कहा कि उन्हें दण्ड तो दिया जाएगा, इसके साथ संपत्तियों को जितना नुक़सान हुआ है, उसकी उनसे(दंगाई) वसूली भी की जाएगी.

11:11 AM. 11 Apr 22 11:11 AM. 11 Apr

पंजाब कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक

पंजाब कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक होने की खबर है.

10:41 AM. 11 Apr 22 10:41 AM. 11 Apr

मध्य प्रदेश : रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद खरगोन में कर्फ्यू

मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर पथराव, कुछ वाहनों और घरों में आगजनी की घटनाओं के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.

10:41 AM. 11 Apr 22 10:41 AM. 11 Apr

पीएम मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज करेंगे वर्चुअल मीटिंग

पीएम नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को यानि आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे. इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे और दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर हाल के घटनाक्रमों पर बात करेंगे. विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी.

10:41 AM. 11 Apr 22 10:41 AM. 11 Apr

मुर्तजा की आज कोर्ट में पेशी

उत्तर प्रदेश के मंदिर हमला मामले में मुर्तजा की आज कोर्ट में पेशी होनी है. लखनऊ से उसे गोरखपुर लाया गया है.

10:41 AM. 11 Apr 22 10:41 AM. 11 Apr

भरूच में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट

गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई है.

9:53 AM. 11 Apr 22 9:53 AM. 11 Apr

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 861 नये मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 861 नये मामले सामने आये और 929 लोग ठीक हुए. इस दौरान 6 लोगों की मृत्यु हुई. देश में अब कुल सक्रिय मामले 11,058 (0.03%) हो गये हैं जबकि कुल मौत की संख्‍या 5,21,691 हो गई है. अब तक 1,85,74,18,827 करोड़ वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं.

9:53 AM. 11 Apr 22 9:53 AM. 11 Apr

रामनवमी के अवसर पर दो गुटों के बीच पथराव

रामनवमी के अवसर पर दो गुटों के बीच हुए पथराव, मारपीट और झड़पों को देखते हुए झारखंड के लोहरदगा के हिरही गांव में धारा 144 लागू की गई. यह बात अरविंद कुमार लाल ( सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, झारखंड) ने बताई है.

9:53 AM. 11 Apr 22 9:53 AM. 11 Apr

बहुसंख्यक हमेशा अल्पसंख्यक पर हमला करते हैं

NCP नेता शरद पवार ने कहा कि एक शख्स ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को दिखाते हुए फ़िल्म (द कश्मीर फाइल्स) बनाई. यह दर्शाता है कि बहुसंख्यक हमेशा अल्पसंख्यक पर हमला करते हैं और जब वह बहुमत मुस्लिम होता है, तो हिंदू समुदाय असुरक्षित हो जाता है.

9:53 AM. 11 Apr 22 9:53 AM. 11 Apr

राजनाथ सिंह की मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाशिंगटन डीसी पहुंचने के बाद अमेरिकी एयरोस्पेस और रक्षा प्रमुख बोइंग और रेथियॉन से मुलाकात की.

9:53 AM. 11 Apr 22 9:53 AM. 11 Apr

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली आज नये प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी

पाकिस्तान मीडिया के अनुसार पाकिस्तान की नेशनल असेंबली आज एक नये प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी. जिसके लिए दोपहर 2 बजे बैठक बुलाई गई है. चुनाव के लिए राष्ट्रपति PML-N शहबाज़ शरीफ और उपाध्यक्ष PTI शाह महमूद कुरैशी के नामांकन पत्र स्वीकार को कर लिया गया है.

मुख्य बातें

Breaking News Latest Updates: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 861 नये मामले सामने आये हैं. पश्चिम बंगाल में भाजपा ने हांसखाली नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले के विरोध में बंद का आह्वान किया है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >