Breaking News: सीबीआई आवाज का नमूना देने के लिए हरीश रावत को दे सकती है नयी तारीख

Breaking News LIVE Updates: देश-विदेश , राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशनल Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

1:37 AM. 28 Oct 23 1:37 AM. 28 Oct

सीबीआई आवाज का नमूना देने के लिए हरीश रावत को दे सकती है नयी तारीख

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए 2016 के ‘स्टिंग ऑपरेशन’ मामले में अपनी आवाज का नमूने देने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से नयी तारीख देने का अनुरोध किया है, जिस पर एजेंसी विचार कर सकती है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सड़क दुर्घटना के बाद देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती रावत को उस समय झटका लगा जब सीबीआई उन्हें समन देने के लिए अस्पताल पहुंच गई.

1:37 AM. 28 Oct 23 1:37 AM. 28 Oct

महाराष्ट्र के रायगढ़ की 210 ग्राम पंचायत में पांच नवंबर को होंगे चुनाव

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कम से कम 210 ग्राम पंचायतों में पांच नवंबर को चुनाव होंगे और अगले दिन परिणामों की घोषणा की जाएगी. एक अधिकारी के मुताबिक, सरपंच के पद के लिए 485 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि पंचायत सदस्यों के लिए 3395 प्रत्याशी हैं.

1:37 AM. 28 Oct 23 1:37 AM. 28 Oct

एमपी चुनाव के लिए BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी समेत 40 नाम शामिल

10:55 PM. 27 Oct 23 10:55 PM. 27 Oct

उत्तर प्रदेश में 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 

उत्तर प्रदेश में 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. पुलिकित खरे को वाराणसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है. अभिषेक गोयल विशेष सचिव खाद्य बनाया रसद बनाए गए हैं. निधि बंसल को सीतापुर की सीडीओ बनाया गया है. सत्य प्रकाश नगर आयुक्त झांसी बनाए गए हैं. सीपू गिरी उच्च शिक्षा के विशेष सचिव बनाए गए हैं.

10:55 PM. 27 Oct 23 10:55 PM. 27 Oct

यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में बस पलटने से 12 लोग घायल हुए

यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में बस पलट गई है. डीएम प्रियंका निरंजन का कहना है, ”इसमें 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें हलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है. जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है. चार लोगों के हताहत होने की सूचना है.

Breaking News: गैंगस्टर केस में मुख्तार अंसारी को मिली 10 साल की सजा, लगाया 5 लाख का जुर्माना

7:56 PM. 27 Oct 23 7:56 PM. 27 Oct

सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों को पहले वर्ष में एक टैबलेट या लैपटॉप दिया जाएगा: सीएम अशोक गहलोत

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे ‘गारंटी मॉडल’ का अनुसरण कर रहे हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गोधन योजना के तहत दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गोबर खरीदने की गारंटी की घोषणा की. गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों को पहले वर्ष में एक टैबलेट या लैपटॉप दिया जाएगा.

7:56 PM. 27 Oct 23 7:56 PM. 27 Oct

एथिक्स कमेटी के सामने पेश होने के लिए महुआ मोइत्रा ने मांगा समय

एथिक्स कमेटी के सामने पेश होने के लिए महुआ मोइत्रा ने समय मांगा है. वह 4 नवंबर को पेश होंगी. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है.

7:56 PM. 27 Oct 23 7:56 PM. 27 Oct

नरेंद्र सिंह तोमर ने दिमनी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर ने दिमनी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया.

7:56 PM. 27 Oct 23 7:56 PM. 27 Oct

दुनिया ‘मेड इन इंडिया’ फोन का कर रही है इस्तेमाल

नयी दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भविष्य यहीं है और अभी है. भारत में सबसे तेजी से 5जी मोबाइल सेवाएं शुरू की गईं, एक साल के भीतर चार लाख 5जी बेस स्टेशन स्थापित किए गए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड में 118वें स्थान से अब 43वें स्थान पर पहुंच गया है. भारत 6जी में अग्रणी भूमिका निभाएगा. पूंजी, संसाधनों और प्रौद्योगिकी तक पहुंच सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि 2014 कोई तारीख नहीं, यह ‘‘बदलाव’’ है. दुनिया ‘मेड इन इंडिया’ फोन का इस्तेमाल कर रही है.

7:56 PM. 27 Oct 23 7:56 PM. 27 Oct

कांग्रेस ने माननीय चुनाव आयोग से जानकारी छिपाई

बीजेपी नेता और असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस ने माननीय चुनाव आयोग से यह जानकारी छिपाई है कि मोहम्मद अकबर कवर्धा निर्वाचन क्षेत्र से उनके उम्मीदवार हैं. इसलिए किसी उम्मीदवार की वैध आलोचना सांप्रदायिक राजनीति नहीं है.

7:56 PM. 27 Oct 23 7:56 PM. 27 Oct

वडाला इलाके से एक अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद

पुलिस की ओर से बताया गया कि वडाला इलाके से एक अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद किया गया है. मुंबई पोर्ट ट्रस्ट पर हमारी गश्ती टीम को एक संदिग्ध बैग मिला था जिसमें एक जला हुआ शव था. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज़ कर जांच शुरू की गई है.

7:56 PM. 27 Oct 23 7:56 PM. 27 Oct

चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का दिल का दौरा पड़ने से निधन

चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे. ली करीब एक दशक 2013-23 तक चीन के दूसरे नंबर के नेता रहे और निजी व्यवसाय के पैरोकार रहे लेकिन राष्ट्रपति शी चिनफिंग को खुद को देश का सबसे शक्तिशाली नेता स्थापित करने और अर्थव्यवस्था तथा समाज पर अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद उनके पास बहुत कम अधिकार बचे थे. चीन के सरकारी प्रसारणकर्ता ‘सीसीटीवी’ ने बताया कि ली हाल में शंघाई में रह रहे थे तथा उन्हें गुरुवार को दिल का दौरा पड़ा. उनका देर रात 12 बजकर 10 मिनट पर निधन हो गया.

7:56 PM. 27 Oct 23 7:56 PM. 27 Oct

अमेरिका ने सीरिया में ईरान से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले किए

अमेरिकी सेना ने पूर्वी सीरिया में ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर से जुड़े दो ठिकानों पर शुक्रवार तड़के हवाई हमले किए। पेंटागन ने यह जानकारी दी. ये हवाई हमले क्षेत्र में गत सप्ताह अमेरिकी सैन्य अड्डों और कर्मियों पर किए ड्रोन तथा मिसाइल हमलों के जवाब में किए गए.

7:56 PM. 27 Oct 23 7:56 PM. 27 Oct

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पांच आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने गुरुवार को घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए पांच आतंकवादियों को मार गिराया. वहीं, पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गई गोलीबारी का जवानों ने करारा जवाब दिया.

7:56 PM. 27 Oct 23 7:56 PM. 27 Oct

पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को राशन वितरण में भ्रष्टाचार के कथित मामले में गिरफ्तार किया. मलिक के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी 17 घंटे चली. ईडी ने गुरुवार तड़के छापेमारी शुरू की थी.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates: देश-विदेश , राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशनल Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >