Breaking News: राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा हादसा, कार और ट्रेलर की टक्कर में छह लोगों की मौत

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

Live Updates
10:34 PM. 13 Nov 23 10:34 PM. 13 Nov

दिल्ली में 31 अक्टूबर तक सड़क हादसों में 1175 लोगों की मौत : पुलिस

पुलिस ने सोमवार को कहा कि इस साल 31 अक्टूबर तक 2023 में 1,141 दुर्घटनाओं में कुल 1,175 लोगों की जान चली गई . पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि इस साल 31 अक्टूबर तक राष्ट्रीय राजधानी में घातक दुर्घटनाओं में चार प्रतिशत से अधिक की कमी आई और 2022 की इसी अवधि की तुलना में मौतों की संख्या में तीन प्रतिशत से अधिक की कमी आई. पुलिस की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2022 में 31 अक्टूबर तक कुल 4,646 दुर्घटनाएं हुईं थी . उनमें से 1,197 घातक दुर्घटनाएं थीं, जिनमें 1,225 लोगों की जान चली गई. इस वर्ष, 4,803 दुर्घटनायें हुयी, जिनमें से 1,141 को घातक श्रेणी में रखा गया और 1,175 लोगों ने उनमें अपनी जान गंवाई. पुलिस ने कहा कि 2023 में, घातक दुर्घटनाओं की कुल संख्या में 4.74 प्रतिशत की कमी आई, साथ ही पिछले वर्ष की तुलना में मारे गए लोगों की संख्या में 3.27 प्रतिशत की कमी आई है. (भाषा इनपुट)

10:34 PM. 13 Nov 23 10:34 PM. 13 Nov

हादसे में छह लोगों की मौत

राजस्थान के बाड़मेर के धोरीमना थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है. यहां कार और ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोगों की मौत हो गई.

10:34 PM. 13 Nov 23 10:34 PM. 13 Nov

नौ मेइती चरमपंथी समूहों और संगठनों पर प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और सुरक्षाबलों पर घातक हमले करने को लेकर सोमवार को नौ मेइती चरमपंथी समूहों तथा उनके सहयोगी संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया, जो ज्यादातर मणिपुर में सक्रिय हैं. गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन समूहों को पांच साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है, उनमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी, जिसे आम तौर पर पीएलए के नाम से जाना जाता है, और इसकी राजनीतिक शाखा, रिवॉल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट (आरपीएफ), यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) और इसकी सशस्त्र शाखा मणिपुर पीपुल्स आर्मी (एमपीए) शामिल हैं. (भाषा)

10:34 PM. 13 Nov 23 10:34 PM. 13 Nov

ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके

ताजिकिस्तान में सोमवार शाम करीब 6 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 आंकी गई.

10:34 PM. 13 Nov 23 10:34 PM. 13 Nov

मध्य प्रदेश में गरजे पीएम मोदी

मध्य प्रदेश के बड़वानी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस सोने का महल बनाने का वादा भी कर सकती है. उन्होंने कहा कि अस्सी करोड़ गरीब लोगों को लाभ पहुंचाने वाली केंद्र की मुफ्त राशन योजना अगले पांच वर्षों तक जारी रहेगी. इस दौरान पीएम मोदीन कांग्रेस की आलोचना करते हुए यह भी कहा कि उसके शासन वाले राजस्थान में सर तन से जुदा जैसे नारे भी सुने गए.

10:34 PM. 13 Nov 23 10:34 PM. 13 Nov

जारी है राहत और बचाव

उत्तराखंड उत्तरकाशी टनल हादसे पर राज्य आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा प्रेशर के कारण हिस्सा ढहा है, हमारी प्राथमिकता है लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना। हम अंदर फंसे लोगों को भोजन-पानी, ऑक्सीजन मुहैया करा रहे हैं. कल रात तक या बुधवार सुबह तक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा. सुरंग के अंदर फंसे लोगों से बातचीत हुई है उन्होंने कहा है कि वे सुरक्षित हैं और अंदर मलबे की क्या स्थिति है, अंदर की स्थिति क्या इसकी जानकारी उनके द्वारा दी गई है. देहरादून से तकनीकी टीम भी आई है.

2:43 PM. 13 Nov 23 2:43 PM. 13 Nov

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन को किया बर्खास्त

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गृह मंत्री को बर्खास्त किया जिन्होंने पुलिस पर फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के प्रति बहुत अधिक नरमी बरतने का आरोप लगाया था.

2:43 PM. 13 Nov 23 2:43 PM. 13 Nov

गोपाल राय ने दिल्ली सचिवालय में प्रदूषण समीक्षा बैठक की

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सचिवालय में प्रदूषण समीक्षा बैठक की. इसके बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध था लेकिन पटाखे जले जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आए.. उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अगर सख्ती से प्रतिबंध होता तो वहां भी लोगों को पटाखे नहीं मिलते… उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली पुलिस की निगरानी के बीच से एक आम आदमी पटाखों को एक राज्य से दूसरे राज्य में सप्लाई नहीं कर सकता है… तीनों राज्यों में भाजपा के नियंत्रण वाली पुलिस व्यवस्था है. अगर वह सक्रियता से काम करते तो रातों रात प्रदूषण में 100 अंकों की बढ़ोतरी से हम बच सकते थे.

2:43 PM. 13 Nov 23 2:43 PM. 13 Nov

तृणमूल कांग्रेस के नेता की गोली मारकर हत्या, समर्थकों ने कथित हमलावर को पीट-पीटकर मार डाला

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के जॉयनगर इलाके में सोमवार को सुबह तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद लोगों के एक समूह ने एक कथित हमलावर को पीट-पीटकर मार डाला. एक अधिकारी ने बताया कि जॉयनगर इलाके में बामुंगाची के तृणमूल कांग्रेस क्षेत्र अध्यक्ष सैफुद्दीन लस्कर की उनके घर के पास कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि लस्कर के समर्थकों ने कथित हमलावरों में से एक को पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। लस्कर की पत्नी पंचायत प्रधान हैं. तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि लस्कर की हत्या के पीछे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के समर्थकों का हाथ है.

2:43 PM. 13 Nov 23 2:43 PM. 13 Nov

हैदराबाद के नामपल्ली अग्निकांड में 9 की मौत, 11 का इलाज जारी

तेलंगाना के हैदराबाद में सोमवार सुबह एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई जिसकी चपेट में आकर नौ लोगों की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आग बिल्डिंग में स्थित गोदाम में लगी जो इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को इससे निकलने का मौका नहीं मिल पाया. दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है. हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जारी है.

2:43 PM. 13 Nov 23 2:43 PM. 13 Nov

मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को प्रधानमंत्री मोदी ने किया संबोधित

मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप जो धूप में तप कर रहे हैं, ये आपकी तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा. मैं आपके तप के लिए विकास करके आपको लौटाऊंगा, ये गारंटी देता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि समय आ गया है जब कांग्रेस का कुशासन खत्म हो जाएगा… पहले चरण के चुनाव के बाद यह तय है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में हार जाएगी..

2:43 PM. 13 Nov 23 2:43 PM. 13 Nov

चेन्नई में पटाखे फोड़ने से संबंधित 554 मामले दर्ज किये गये

चेन्नई पुलिस ने बताया कि चेन्नई में 581 मामले दर्ज़ किए गए, जिनमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्दिष्ट समय के बाद पटाखे फोड़ने से संबंधित 554 मामले शामिल हैं.

2:43 PM. 13 Nov 23 2:43 PM. 13 Nov

महाराष्ट्र के ठाणे में आग लगने से चार दुकानें जलकर खाक

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में आग लगने से चार दुकानें जलकर खाक हो गईं. भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के आयुक्त अजय वैद्य ने बताया कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग तीन बत्ती इलाके में स्थित खरीदारी परिसर (शॉपिंग कॉम्पलेक्स) की एक दुकान में लगी और अन्य प्रतिष्ठानों तक फैल गई.

2:43 PM. 13 Nov 23 2:43 PM. 13 Nov

टेक्सास में गोलीबारी, पांच घायल

12 नवंबर को टेक्सास के कबाड़ी बाजार में एक बंदूकधारी ने गोलाबारी की जिसमें कुछ नाबालिगों सहित कम से कम 5 लोग घायल हो गए. गोली चलाने वाला फरार है.

2:43 PM. 13 Nov 23 2:43 PM. 13 Nov

सोमालिया में विनाशकारी बाढ़ से कम से कम 31 लोगों की मौत हुई

सोमालिया के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से कम से कम 31 लोगों की मौत हुई है. सूचना मंत्री दाउद अवीस ने राजधानी मोगादिशू में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि अक्टूबर के बाद से बाढ़ के कारण लगभग पांच लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है जबकि 12 लाख से अधिक लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

2:43 PM. 13 Nov 23 2:43 PM. 13 Nov

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की धुंध छाई

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की धुंध छाई हुई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है जो मजलिस पार्क और एम्स का है जिसे सुबह 7 बजे शूट किया गया है.

7:09 AM. 13 Nov 23 7:09 AM. 13 Nov

उत्तरकाशी जिले में टनल में फंसे मजदूरों से वॉकी-टॉकी के जरिये हुआ संपर्क

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग के एक हिस्से के रविवार सुबह अचानक ढहने से उसमें 36 श्रमिक फंस गए जिन्हें बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत कार्य चलाया जा रहा है. इस बीच मीडिया में जो खबर चल रही है उसके अनुसार, टनल में फंसे मजदूरों से वॉकी-टॉकी के जरिये संपर्क हुआ है. उन्हें पाइप से ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >