Breaking News: बीआरएस और कांग्रेस दलित विरोधी हैं, तेलंगाना में चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

Live Updates
10:48 PM. 11 Nov 23 10:48 PM. 11 Nov

अंबाला में रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत

हरियाणा के अंबाला में एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना न्यू शक्ति नगर में शुक्रवार रात को हुई थी. पुलिस ने बताया कि धमाके में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले फजल और दिलशाद की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि दिलशाद ने यहां दो कमरों को किराये पर लिया था और 15 दिन पहले ही वह इनमें रहने के लिए आया था. (भाषा)

10:48 PM. 11 Nov 23 10:48 PM. 11 Nov

पीएम मोदी ने तेलंगाना में रैली

BRS और कांग्रेस दलित विरोध हैं, तेलंगाना में चुनावी रैली में पीएम मोदी ने यह कहा है. इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक दलों, नेताओं ने अनुसूचित जाति समुदाय मडिगा को धोखा दिया है. मैं उनके पाप के लिए माफी मांगता हूं. इस दौरान एमआरपीएस (मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति) प्रमुख मंदा कृष्णा मडिगा को भी पीएम मोदी ने सांत्वना दी, जो हैदराबाद में एक सार्वजनिक रैली के दौरान भावुक हो गये थे.

10:48 PM. 11 Nov 23 10:48 PM. 11 Nov

दिल्ली में भूकंप

दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किये गये. हालांकि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता महज 2.6 थी.

10:48 PM. 11 Nov 23 10:48 PM. 11 Nov

पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आज यानी शनिवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है. पुलवामा के परिगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों का एनकाउंटर हो रहा है. इस बीच सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में बढ़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दी है.

2:26 PM. 11 Nov 23 2:26 PM. 11 Nov

हरियाणा में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 14

हरियाणा के यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है. यह संख्या 14 पर पहुंच गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंबाला में भी दो लोगों की मौत हुई है.

2:26 PM. 11 Nov 23 2:26 PM. 11 Nov

कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा भाजपा में शामिल

राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा और पूर्व विधायक अशोक तंवर समेत कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं.

12:48 PM. 11 Nov 23 12:48 PM. 11 Nov

तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में दो बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 60 घायल

तमिलनाडु में चेन्नई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के परिवहन निगम की एक बस और एक ओमनी बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 60 अन्य घायल हो गए. समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

12:48 PM. 11 Nov 23 12:48 PM. 11 Nov

दिल्ली में घर में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट, युवक की मौत

दिल्ली में दिवाली की तैयारी के बीच एक बड़ा हादसा हुआ है. पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में एक युवक की मौत हो गयी. समाचार एजेंसी ANI को दिल्ली पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, युवक की मौत की संभावना घर में पटाखा तैयार करने के दौरान हुए विस्फोट से हुई है.

12:48 PM. 11 Nov 23 12:48 PM. 11 Nov

अभिनेता धर्मेंद्र ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

12:48 PM. 11 Nov 23 12:48 PM. 11 Nov

फायर ब्रिगेड की टीम डल झील में लगी आग को बुझाने में जुटी

श्रीनगर की डलझील में आग लगने से कई हाउसबोट जलकर राख हो गए. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हुआ.

12:48 PM. 11 Nov 23 12:48 PM. 11 Nov

मुंबई के डायग्नोस्टिक सेंटर में नाबालिग से छेड़खानी, टेक्नीशियन गिरफ्तार

मुंबई की मुलुंड पुलिस ने 15 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक डायग्नोस्टिक सेंटर के टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है. लड़की अपना डेंटल एक्स-रे कराने के लिए डायग्नोस्टिक सेंटर गई थी. आईपीसी की धारा 354 ए और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को 13 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया.

8:59 AM. 11 Nov 23 8:59 AM. 11 Nov

श्रीनगर की डल झील में आग लगने से कई हाउसबोट जलकर खाक

6:57 AM. 11 Nov 23 6:57 AM. 11 Nov

पश्चिम बंगाल से ओडिशा जा रही बस में आग लगने से 30 घायल

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार रात ओडिशा के पारादीप जा रही एक लक्जरी बस में आग लगने से कम से कम 30 लोग झुलस गए. हादसे को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस दौरान हुई जब बस शाम करीब पांच बजे यहां के बाबूघाट से रवाना हुई और रात करीब 10 बजे माधबपुर इलाके के पास पहुंची. यह एसी बस धीमी गति से चल रही थी. बस में सवार कम से कम 30 यात्रियों ने खिड़कियों को तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की. कुछ यात्री सड़क किनारे खाई में गिर गए. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

6:57 AM. 11 Nov 23 6:57 AM. 11 Nov

एंटनी ब्लिंकन ने की पीएम मोदी के साथ चर्चा

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि नई दिल्ली में, मैंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा की. इस चर्चा में बाात हुई कि कैसे अमेरिका और भारत एक खुले और सुरक्षित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं. मैं उज्जवल भविष्य के लिए प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष में हमारे नवाचारों को जारी रखने के लिए तत्पर हूं.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >