Breaking News: राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, 40 नाम शामिल

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

Live Updates
9:13 PM. 6 Nov 23 9:13 PM. 6 Nov

राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, 40 नाम शामिल

9:13 PM. 6 Nov 23 9:13 PM. 6 Nov

पंजाब के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा को ईडी ने हिरासत में लिया! AAP नेता का दावा

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता ने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को राज्य में पार्टी के विधायक जसवन्त सिंह गज्जन माजरा को ‘हिरासत में’ ले लिया है. ‘आप’ नेता के दावे पर ईडी की ओर से तत्काल कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है. आप नेता ने अपना नाम उजागर नहीं करने की गुजारिश की है.

9:13 PM. 6 Nov 23 9:13 PM. 6 Nov

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके

सोमवार शाम चार बजे के करीब भारत की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गए है.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू होगा, बोले गोपाल राय

कैबिनेट बैठक के बाद गोपाल राय ने कहा कि हवा में ठहराव की वजह से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा है. दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने पर काम कर रही है. दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू होगा.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

PFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका, बैन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

UAPA के तहत प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. शीर्ष न्यायालय ने पीएफआई की याचिका सुनने से इनकार कर दिया है. PFI ने याचिका में बैन को चुनौती देने का काम किया था. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को सुनने से इनकार करते हुए कहा कि यह मामला पहले हाई कोर्ट में जाना चाहिए था.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

चुनावी बॉण्ड की 29वीं किस्त की बिक्री शुरू

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने के बीच चुनावी बॉण्ड की 29वीं किस्त की बिक्री सोमवार को शुरू हो गई. इससे करीब एक महीने पहले, चार अक्टूबर से बिक्री का 28वां चरण शुरू हुआ था.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

कोच्चि विस्फोट के आरोपी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश

केरल की अदालत ने कोच्चि विस्फोट के आरोपी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने सरदारपुरा से नामांकन दाखिल किया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जोधपुर की सरदारपुरा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया. उल्‍लेखनीय है कि जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. इस सीट से 1999 से अशोक गहलोत लगातार जीतते आए हैं. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 63 फीसदी वोट मिले थे.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

मुकेश अंबानी को ई-मेल से धमकी देने वाला गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को ई-मेल से धमकी देने वाले को गांधीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

आज नामांकन दाखिल करेंगे अशोक गहलोत

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सदरपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में अपने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने नामांकन दाखिल किया.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

अगर इजरायल पर हमला किया तो सैन्य कार्रवाई करेंगे

अमेरिका की हिज्बुल्ला और ईरान को चेतावनी दी है. अमेरिका ने कहा है कि अगर इजरायल पर हमला किया तो सैन्य कार्रवाई करेंगे.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

नए मुख्य सूचना आयुक्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई

देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को शपथ दिलाई.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपये का बोनस

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपये का बोनस दिया जाएगा. दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों को सरकार बोनस देगी, जिसपर केजरीवाल सरकार 56 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

ऑस्ट्रेलियाई अदालत ने पूर्व भारतीय दूत से पूर्व कर्मचारी को मुआवजा देने को कहा

ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने कैनबरा में भारत के पूर्व उच्चायुक्त नवदीप सिंह सूरी को लेकर बड़ा फैसला दिया है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें एक पूर्व घरेलू कर्मचारी पर अनुचित कामकाजी परिस्थितियों का आरोप लगाने के बाद मुआवजे के रूप में हजारों डॉलर का भुगतान करने का आदेश अदालत ने दिया है.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

महाराष्ट्र का इंजीनियर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया

महाराष्ट्र के उद्योग विकास निकाय, एमआईडीसी के एक सहायक इंजीनियर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया. एक सिविल कार्य ठेकेदार के लंबित बिल को मंजूरी देने के लिए कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में यह कार्रवाई उसपर की गई है.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

पुडुचेरी के पूर्व मंत्री पी कन्नन का निधन

पुडुचेरी के पूर्व मंत्री पी कन्नन का गंभीर वायरल निमोनिया के बाद कल रात 9:51 बजे निधन हो गया. ईस्ट कोस्ट अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई है.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

पंजाब के मोगा में भीषण हादसा, 5 युवकों की मौत

पंजाब के मोगा में भीषण हादसा हुआ है. यहां कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें 5 युवकों की मौत हो गई.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

राजस्थान में नामांकन का आज आखिरी दिन, सरदारपुरा सीट से अशोक गहलोत करेंगे नामांकन

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को होने वाले इस मतदान के लिए 6 नवंबर को यानी आज नामांकन का आखिरी दिन हैं. राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सरदारपुरा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे जिसको लेकर तैयारियां चल रही है.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

यूपी के सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास ओवरब्रिज पर एक रोडवेज बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार की शाम शहर से अमहट की ओर जा रही सुलतानपुर डिपो की एक बस ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस घटना में मोटरसाइकिल सवार युवकों संदीप शर्मा (32) और संतोष शर्मा (26) की मौत हो गयी.

1:53 PM. 6 Nov 23 1:53 PM. 6 Nov

अचानक इराक के दौरे पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री

इजरायल-हमास जंग के बीच अचानक इराक के दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री पहुंचे. आज इस युद्ध का 31वां दिन है.

6:51 AM. 6 Nov 23 6:51 AM. 6 Nov

दिल्ली की हवा हुई और जहरीली 

दिल्ली और एनसीआर के इलाकों की जहरीली हवा से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं नजर आ रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है. सोमवार सुबह आर.के. पुरम में AQI) 466, ITO में 402, पटपड़गंज में 471 और न्यू मोती बाग में 488 दर्ज़ किया गया.

6:51 AM. 6 Nov 23 6:51 AM. 6 Nov

राजस्थान के दौसा में भीषण हादसा, चार की मौत

राजस्थान के दौसा कलेक्ट्री सर्किल के पास रेलवे पुलिया पर एक बस नियंत्रण होकर नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गई. 4 लोगों की मौत हुई है, कई लोग घायल हैं जिनको अस्पताल पहुंचाया गया है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >