Breaking News : नागपुर-हैदराबाद फ्लाइट को इमरजेंसी बताकर मुंबई भेजा गया
Copied link
Breaking News Live : भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है. इस बीच एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि अगर सख्त लॉकडाउन नहीं लगाया तो देश में कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है. शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है, दो आतंकियों के मारे जाने की भी खबर आ रही है. राजस्थान के जेल में बंद आसाराम की तबीयत बिगड़ गयी है, जिसके बाद उन्हें असपताल में भर्ती कराया गया है. बता दें उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वहीं, अमेरिका के तीन सीनेटरों ने बाइडेन प्रशासन से भारत की मदद बढ़ाने का आग्रह किया है. देश दुनिया की तमाम जानकारी के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.con के साथ…
3:01 AM. 7 May 213:01 AM. 7 May
महाराष्ट्र में 24 घंटे में 62,194 नये मामले, 853 मौत
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 62,194 नये मामले सामने आये और 853 लोगों की मौत हुई
3:01 AM. 7 May 213:01 AM. 7 May
नागपुर-हैदराबाद फ्लाइट को इमरजेंसी बताकर मुंबई भेजा गया
नागपुर-हैदराबाद फ्लाइट को इमरजेंसी बताकर मुंबई भेजा गया
3:01 AM. 7 May 213:01 AM. 7 May
क्रिकेटर शिखर धवन ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
क्रिकेटर शिखर धवन ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
3:01 AM. 7 May 213:01 AM. 7 May
मध्यप्रदेश में जनता कर्फ्यू 15 मई तक बढ़ाया गया
मध्यप्रदेश में जनता कर्फ्यू 15 मई तक बढ़ाया गया
3:01 AM. 7 May 213:01 AM. 7 May
ममता बनर्जी का ऐलान-बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा में मारे गये लोगों को मिलेगा दो लाख का मुआवजा
ममता बनर्जी का ऐलान-बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा में मारे गये लोगों को मिलेगा दो लाख का मुआवजा
8:19 PM. 6 May 218:19 PM. 6 May
टीएमसी के गुंडों ने किया है हमला
वहीं, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने ट्वीट हमले के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा है कि टीएमसी के गुंडों ने हमला कर, कार की खिड़कियों को तोड़ा.(ANI)
8:19 PM. 6 May 218:19 PM. 6 May
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की हमले की निंदा
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन की कार पर हमला की निंदा की है. उन्होंने कहा कि, केंद्रीय मंत्री पर हमले ने लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है.
8:19 PM. 6 May 218:19 PM. 6 May
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन की कार पर हमला
8:19 PM. 6 May 218:19 PM. 6 May
ऑक्सीजन सप्लाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ती को लेकर लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गया है. एपेक्स कोर्ट ने केन्द्र सरकार को कड़े शब्दों में कहा है कि, हर हाल में दिल्ली को 7 सो मिट्रिक टन ऑक्सीजन देना होगा. इससे पहले केन्द्र से सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि, अगर दिल्ली को ईतने ऑक्सीजन की सप्लाई की गई तो अन्य राज्यों में ऑक्सीजन की सप्लाई पर कटौती करनी होगी. (टीवी न्यूज)
6:07 PM. 6 May 216:07 PM. 6 May
भारत में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर
भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा दी है. हर दिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है. इसबीच एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी दी है कि अगर देश में सख्त लॉकडाउन नहीं लगाया गया तो भारत में कोरोना की तीसरी आ सकती है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
4:13 PM. 6 May 214:13 PM. 6 May
राहुल गांधी ने किया केन्द्र सरकार पर कटाक्ष
चुनाव के नतीजे आने के बाद फिर से पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर कटाक्ष किया है. राहुल ने ट्वीट कर कहा है कि चुनाव खत्म, फिर से लूट शुरू!
4:13 PM. 6 May 214:13 PM. 6 May
पीएम मोदी ने जताया शोक
चौधरी अजित सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है. पीएम ने कहा कि वो किसानों के सच्चे नेता थे. हमेशा उनके हित के लिए काम करते रहे.
4:13 PM. 6 May 214:13 PM. 6 May
कानपुर में बनेगा ऑक्सीजन बैंक
कानपुर में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए पुलिस ने ऑक्सीजन बैंक बनाया है. इस बैंक के जरिए जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी.
4:13 PM. 6 May 214:13 PM. 6 May
चौधरी अजित सिंह का निधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलडी मुखिया चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है. वो कोरोना से संक्रमित थे. (टीवी न्यूज)
4:13 PM. 6 May 214:13 PM. 6 May
तीन आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोफियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में अल बद्र के तीन आतंकी ढेर हो गए है. एक आतंकी ने सरेंडर कर दिया है.
4:13 PM. 6 May 214:13 PM. 6 May
आसाराम की तबीयत बिगड़ी, कोविड अस्पताल में भर्ती
राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम की तबीयत बिगड़ गई है. उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद उनकी कोविड जांच कराई गई. जिसमें वो संक्रमित पाये गये. स्वास्थ्य में गिरावट आने के बाद उन्हें एमजीएच कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया है. (टीवी न्यूज)
1:16 PM. 6 May 211:16 PM. 6 May
बिहार में बढ़ रही है कोरोना की रफ्तार
बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है. बुधवार को राज्य में कोरोना के 14836 नये मामले सामने आये. वहीं इश महामारी में 61 लोगों की जान चली गई. इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर एक लाख 13 हजार 479 हो गयी है. पटना में कोरोना के सर्वाधिक 2420 नये मामले मिले हैं. इसके अलावा शेखपुरा, वैशाली, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, नालंदा गया, मुजफ्फरपुर, कटिहार जैसे जिलों में भी संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है.
1:16 PM. 6 May 211:16 PM. 6 May
झारखंड में 45 साल से ऊपर के पत्रकारों को लगेगा टीका
झारखंड की हेमंत सरकार राज्य के पत्रकारों को प्राथमिकता के तौर पर कोरोना वैक्सीन अभियान से जोड़ने पर जोर दिया. साथ ही सीएम सोरेन ने इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को कई निर्देश भी दिये हैं. इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड ने राज्य के सभी डीसी को पत्र लिखकर झारखंड में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण लगाने की बातें कही है.
1:16 PM. 6 May 211:16 PM. 6 May
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News Live : भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है. इस बीच एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि अगर सख्त लॉकडाउन नहीं लगाया तो देश में कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है. शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है, दो आतंकियों के मारे जाने की भी खबर आ रही है. राजस्थान के जेल में बंद आसाराम की तबीयत बिगड़ गयी है, जिसके बाद उन्हें असपताल में भर्ती कराया गया है. बता दें उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वहीं, अमेरिका के तीन सीनेटरों ने बाइडेन प्रशासन से भारत की मदद बढ़ाने का आग्रह किया है. देश दुनिया की तमाम जानकारी के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.con के साथ…