Breaking News: श्रीनगर के कनिपोरा इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत
Copied link
Breaking News LIVE update: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में देश में एक दिन में 82 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की खुराक लगाई गई. वहीं, यूपी में पहले दिन 6 लाख वैक्सीन डोज का लक्ष्य पार. यूपी एसटीएफ ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 10 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है. सुन्दरलाल चिकित्सालय कल से खुल जाएगा. अमेरिका दो लोगों के हत्यारे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. देश दुनिया (Breaking News Breaking News Live Update corona virus pandemic, Political News, National News, World News) की तमाम खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
3:24 AM. 23 Jun 213:24 AM. 23 Jun
श्रीनगर के कनिपोरा इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत
श्रीनगर के कनिपोरा इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत
3:24 AM. 23 Jun 213:24 AM. 23 Jun
शरद पवार के आवास पर चल रही है विपक्षी दलों की बैठक
शरद पवार के आवास पर चल रही है विपक्षी दलों की बैठक
3:24 AM. 23 Jun 213:24 AM. 23 Jun
वैक्सीनेशन को लेकर महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत
वैक्सीनेशन को लेकर महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है. उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कही. कल से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में 46 प्रतिशत महिलाओं और 53 प्रतिशत पुरुषों ने वैक्सीन लिया, स्त्री और पुरुष के टीकाकरण में जो गैप है उसे भरने के लिए महिलाओं को जागरूक करना होगा.
3:24 AM. 23 Jun 213:24 AM. 23 Jun
CBSE और CISE की परीक्षा को रद्द करने के फैसले के खिलाफ याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया
CBSE और CISE की परीक्षा को रद्द करने के फैसले के खिलाफ याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया
3:24 AM. 23 Jun 213:24 AM. 23 Jun
शरद पवार के घर मीटिंग के लिए पहुंचे यशवंत सिन्हा, जावेद अख्तर और उमर अब्दुल्ला
शरद पवार के घर मीटिंग के लिए पहुंचें यशवंत सिन्हा, जावेद अख्तर और उमर अब्दुल्ला
3:24 AM. 23 Jun 213:24 AM. 23 Jun
थर्ड फेज के क्लिनिकल ट्रॉयल में Covaxin 77.6 प्रतिशत असरकारी
थर्ड फेज के क्लिनिकल ट्रॉयल में Covaxin 77.6 प्रतिशत असरकारी साबित हुआ है. विशेषज्ञ समिति की समीक्षा बैठक से यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आयी है.
8:12 PM. 22 Jun 218:12 PM. 22 Jun
डिप्टी सीएम केशव मौर्य के घर पहुंचे सीएम योगी
डिप्टी सीएम केशव मौर्य के घर पहुंचे सीएम योगी, आरएसएस के पदाधिकारी भी मौजूद हैं.
6:48 PM. 22 Jun 216:48 PM. 22 Jun
पूर्व पीएम को करना होगा 2 करोड़ का भुगतान
पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा को करना होगा 2 करोड़ का भुगतान. बेंगलुरु की एक अदालत ने सुनाया फैसला. नंदी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर एंटरप्राइज लिमिटेड ने दर्ज किया था मामला.
6:48 PM. 22 Jun 216:48 PM. 22 Jun
पाकिस्तान से भी बात करे मोदी सरकार- महबूबा मुफ्ती
पीएम मोदी से मीटिंग से पहले महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तानी राग अलापना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान से भी बात करे मोदी सरकार.
6:48 PM. 22 Jun 216:48 PM. 22 Jun
जम्मू-कश्मीर में गुपकार नेताओं की बैठक शुरू
जम्मू-कश्मीर में गुपकार नेताओं की बैठक शुरू हो गई है. पीएम मोदी के साथ 24 जून को होनेवाली मीटिंग को लेकर चर्चा. सभी नेता फारुख अब्दुल्ला के घर एकत्र हुए हैं.
6:48 PM. 22 Jun 216:48 PM. 22 Jun
कोरोना राहत कोष बनाने का सुझाव
राहुल गांधी ने केंद्र को दिया कोरोना राहत कोष बनाने का सुझाव, कहा कि श्वेत पत्र का अर्थ सरकार के कामकाज पर सिर्फ सवाल उठाना नहीं है.
4:51 PM. 22 Jun 214:51 PM. 22 Jun
पूरा देश जानता है तीसरी लहर आएगी
राहुल गांधी ने कहा- पूरा देश जानता है तीसरी लहर आएगी
4:51 PM. 22 Jun 214:51 PM. 22 Jun
कोरोना का आंकड़ा
भारत में कोरोना के 42,640 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,99,77,861 हो गई है. जबकि, बीते 24 घंटों में कोरोना से 1,167 लोगों की जान गई है. वहीं, नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,89,302 हो गई है.
4:51 PM. 22 Jun 214:51 PM. 22 Jun
धर्मांतरण मामले को लेकर सीएम योगी ने बड़ा एक्शन
धर्मांतरण मामले को लेकर सीएम योगी ने बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने सभी दोषियों के खिलाफ एनएसए लगाने का आदेश दिया है.
4:51 PM. 22 Jun 214:51 PM. 22 Jun
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना पर एक जारी करेंगे श्वेतपत्र
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना पर एक जारी करेंगे श्वेतपत्र
4:51 PM. 22 Jun 214:51 PM. 22 Jun
कोरोना वायरस सैंपल टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के लिए 16,64,360 सैंपल टेस्ट किए गए. इसके साथ ही अबतक कुल 39,40,72,142 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
4:51 PM. 22 Jun 214:51 PM. 22 Jun
राष्ट्र मंच की बैठक आज
दिल्ली में आज राष्ट्र मंच की बैठक हो रही है. विपक्ष के कई नेता शामिल हो रहे हैं. शरद पवार के नेतृत्व में विपक्ष के नेता आपस में 2024 आम चुनाव से पहले तीसरे मोर्च को पुनर्जीवित करने को लेकर बैठक हो रही है.
12:30 PM. 22 Jun 2112:30 PM. 22 Jun
भारत में एक दिन में रिकार्ड वैक्सीनेशन
कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में देश में एक दिन में 82 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की खुराक लगाई गई. एक दिन में अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन को लेकर बधाई भी दी है. पीएम मोदी ने कहा कि आज टीकाकरण का रिकॉर्ड तोड़ती संख्या उत्साहजनक है. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में टीका हमारा सबसे मजबूत हथियार बना रहेगा.
12:30 PM. 22 Jun 2112:30 PM. 22 Jun
बिहार में अनलॉक 3.0 का गाइडलाइन जारी
बिहार में अनलॉक की अवधि बढ़ा दी गई है. अनलॉक को लेकर गृह विभाग की ओर से गाइडलाइन भी जारी की जाएगी. उम्मीद है आज बिहार में अनलॉक की तीसरी गाइडलाइन आ सकती है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि, 23 जून से 6 जुलाई तक सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे, दुकानें 7 बजे संध्या तक खुलेगी. रात्रि कर्फ्यू रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा.
12:30 PM. 22 Jun 2112:30 PM. 22 Jun
इंग्लैंड से मेजबानी छीनने की उठी मांग
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में बारिश की रुकावट जारी है. चार दिनों में केवल दो दिन का ही खेल हो पाया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर रहे फैन्स को भी भारी निराशा हाथ लगा. बारिश के कारण चौथे दिन का भी खेल समाप्ता होने के बाद फैन्स के सब्र का बांध टूट गया और उनका सारा गुस्सा आईसीसी पर फूटा है. गुस्साये फैन्स ने तो इंग्लैंड से आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी छीन लेने की मांग करने लगे.
12:30 PM. 22 Jun 2112:30 PM. 22 Jun
मोबाइल गेम के जरिए अब भी चीन चुरा रहा डाटा!
मोबाईल गेम के जरिये चीन डाटा चुरा रहा है. चीन के साइबर क्रिमिनल मोबाइल डाटा के जरिए बैंक खाते पर भी हाथ साफ कर सकते हैं. हालांकि, मोबाइल गेम भारत सरकार की ओर से रजामंदी मिलने के बाद ही बनाया गया था, लेकिन अभी हाल ही में प्रकाशित एक खबर में सुझाव दिया गया है कि इस मोबाइल गेम के जरिए डाटा चीन, हांगकांग, अमेरिका और मॉस्को स्थित सर्वर्स में भेजा जा रहा है.
12:30 PM. 22 Jun 2112:30 PM. 22 Jun
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE update: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में देश में एक दिन में 82 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की खुराक लगाई गई. वहीं, यूपी में पहले दिन 6 लाख वैक्सीन डोज का लक्ष्य पार. यूपी एसटीएफ ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 10 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है. सुन्दरलाल चिकित्सालय कल से खुल जाएगा. अमेरिका दो लोगों के हत्यारे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. देश दुनिया (Breaking News Breaking News Live Update corona virus pandemic, Political News, National News, World News) की तमाम खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…