Breaking News: झारखंड में कोरोना पाबंदियों में मिली छूट, रात आठ बजे तक खुलेंगे सभी दुकान

Breaking News LIVE Update: दिल्ली के शाहदरा में देर रात सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई. हादसे में 4 लोगों की मौत और एक घायल हो गया. संसदीय स्थायी समिति ने आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद और शशि थरूर का ट्विटर अकाउंट अवरुद्ध मामले में ट्विटर से जवाब मांगा है. गाजियाबाद लोना में बुजुर्ग की पिटाई मामले में उम्मेद पहलवान पर एनएसए लगाया गया. नोएडा जिला प्रशासन डिफॉल्टर बिल्डरों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई, 3 सौ करोड़ की संपत्ति की जब्त. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

3:34 AM. 1 Jul 21 3:34 AM. 1 Jul

झारखंड में कोरोना पाबंदियों में मिली छूट, रात आठ बजे तक खुलेंगे दुकान

1. सब जिलों में सभी दुकानें 8 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगी .

2. सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय 50% मानव संसाधन के साथ खुल सकेंगे .

3. शनिवार की शाम 8 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें ( सब्जी-फल – किराना की दुकान सहित) बंद रहेंगी l स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान और दूध के स्टोर खुले रहेंगे .

4. सिनेमा हॉल, बार, मल्टीप्लेक्स, रेस्तरां 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे .

5. स्टेडियम, gym और पार्क खुल सकेंगे.

6. समस्त शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे .

3:34 AM. 1 Jul 21 3:34 AM. 1 Jul

एनआईए ने लश्कर ए तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया

एनआईए ने दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट मामले में लश्कर ए तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ जारी है.

3:34 AM. 1 Jul 21 3:34 AM. 1 Jul

कांग्रेस में खास बनेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

क्रिकेटर से कांग्रेसी बने नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी में अहम भूमिका मिलने वाली है. सिद्धू ने आज प्रियंका गांधी से लंबी बातचीत की है जिसके बाद यह जानकारी सूत्रों के हवाले से आ रही हैं.

3:34 AM. 1 Jul 21 3:34 AM. 1 Jul

चार धाम यात्रा पर रोक लगाने के खिलाफ उत्तराखंड सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची

उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा पर रोक लगाने के उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. ज्ञा त हो कि हाईकोर्ट ने कोविड महामारी के कारण इस यात्रा पर रोक लगा दी है.

3:34 AM. 1 Jul 21 3:34 AM. 1 Jul

ओडिशा में कोरोना पाबंदियों में छूट, रात का कर्फ्यू जारी रहेगा

ओडिशा में कोरोना पाबंदियों में छूट दी गयी है. लेकिन अभी रात का कर्फ्यू जारी रहेगा. 16 जुलाई तक आंशिक प्रतिबंध जारी रहेंगे.

3:34 AM. 1 Jul 21 3:34 AM. 1 Jul

लाल किला हिंसा मामले में आरोपी बूटा सिंह गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रॉन्च ने लाल किला हिंसा मामले में आरोपी बूटा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

3:34 AM. 1 Jul 21 3:34 AM. 1 Jul

BharatNet प्रोजेक्ट को कैबिनेट ने दी मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने आज BharatNet प्रोजेक्ट को अपनी मंजूरी दे दी इसके साथ ही वित्तमंत्री ने दो दिन पहले जो घोषणाएं की थीं उन्हें भी मंजूरी दे दी गयी.

7:54 PM. 30 Jun 21 7:54 PM. 30 Jun

कुलगाम एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर

कश्मीर के कुलगाम एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, एक ने किया सरेंडर

7:54 PM. 30 Jun 21 7:54 PM. 30 Jun

कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

7:54 PM. 30 Jun 21 7:54 PM. 30 Jun

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन

चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस ने पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन

7:54 PM. 30 Jun 21 7:54 PM. 30 Jun

झारखंड ने केन्द्र सरकार से की वैक्सीन की मांग

झारखंड ने केन्द्र सरकार से की वैक्सीन की मांग

7:54 PM. 30 Jun 21 7:54 PM. 30 Jun

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात

7:54 PM. 30 Jun 21 7:54 PM. 30 Jun

कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को मिले मुआवजा- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि, कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को मिले मुआवजा.

7:54 PM. 30 Jun 21 7:54 PM. 30 Jun

मुजफ्फरपुर में गैंगवार

बाइक सवार बदमाशों ने मुखिया के भाई को गोलियों से भूना

3:52 PM. 30 Jun 21 3:52 PM. 30 Jun

जम्मू के कालूचक और कुंजवानी इलाकों में दिखे दो ड्रोन

जम्मू के कालूचक और कुंजवानी इलाकों में आज सुबह दिखे दो ड्रोन, सुरक्षाबल अलर्ट.

3:52 PM. 30 Jun 21 3:52 PM. 30 Jun

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन हो गया है.

3:52 PM. 30 Jun 21 3:52 PM. 30 Jun

देश में कोरोना के 45,951 नये केस

देश में कोरोना के 45,951 नये केस, रिकवरी रेट पहुंचा 92 92 फीसदी

3:52 PM. 30 Jun 21 3:52 PM. 30 Jun

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत आज जाएंगे दिल्ली

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत आज जाएंगे दिल्ली, पार्टी आलाकमान ने किया तलब

3:52 PM. 30 Jun 21 3:52 PM. 30 Jun

उम्मेद पहलवान पर पुलिस ने लगाया रासुका

गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग की पिटाई से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश के आरोप में गरफ्तार उम्मेद पहलवान पर पुलिस ने रासूका (NSA) लगा दिया है. गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि उसने उम्मेद पहलवान के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 3 (2) लागू की है.

12:28 PM. 30 Jun 21 12:28 PM. 30 Jun

सिलिंडर फटने से लगी आग

दिल्ली के शाहदरा स्थित फर्स बाजार इलाके में बीती देर रात एक घर में सिलेंडर फटने के बाद आग लग गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है.

12:28 PM. 30 Jun 21 12:28 PM. 30 Jun

संसदीय स्थायी समिति ने ट्विटर से मांगा जवाब

नये सूचना प्रौद्योगिकी नियमों को लेकर संसदीय स्थायी समिति ने दो दिनों के भीतर ट्विटर से लिखित मांगा है. संसदीय स्थायी समिति ने पूछा है कि, आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद और शशि थरूर का ट्विटर अकाउंट किस आधार पर अवरुद्ध किया गया था.

12:28 PM. 30 Jun 21 12:28 PM. 30 Jun

गृहमंत्रालय ने पांच सूत्री योजना बताई

कोरोना वायरस की तीसरी लहर को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पाबंदियों में छूट सावधानी पूर्वक देने को कहा है. केंद्र ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए पांच स्तरीय योजना टेस्ट, ट्रेसिंग , ट्रीटमेंट, वैक्सीनेशन तथा कोरोना प्रोटोकॉल के पालन को जरूरी बताया है.

12:28 PM. 30 Jun 21 12:28 PM. 30 Jun

मॉडर्ना वैक्सीन को देश में मिली इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

देश में अब चार वैक्सीन हो गये हैं कोवैक्सीन, कोविशील्ड, स्पूतनिक और मॉडर्ना. जल्दी ही फाइजर के साथ भी डील हो जाएगी. नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित वैक्सीन मॉडर्ना को इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति प्रदान कर दी गयी है.

12:28 PM. 30 Jun 21 12:28 PM. 30 Jun

भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की दूसरी सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था होगी

विश्व बैंक का अनुमान है कि भारत की अर्थव्यवस्था की चालू वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 8.3 फीसदी की दर से आर्थिक वृद्धि होगी. इसके साथ ही, उसने यह भी अनुमान लगाया है कि अगले वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में दूसरे नंबर पर होगा.

12:28 PM. 30 Jun 21 12:28 PM. 30 Jun

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Update: दिल्ली के शाहदरा में देर रात सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई. हादसे में 4 लोगों की मौत और एक घायल हो गया. संसदीय स्थायी समिति ने आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद और शशि थरूर का ट्विटर अ���ाउंट अवरुद्ध मामले में ट्विटर से जवाब मांगा है. गाजियाबाद लोना में बुजुर्ग की पिटाई मामले में उम्मेद पहलवान पर एनएसए लगाया गया. नोएडा जिला प्रशासन डिफॉल्टर बिल्डरों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई, 3 सौ करोड़ की संपत्ति की जब्त. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >