Breaking News LIVE: अब मुंबई के हंसा हेरिटेज बिल्डिंग में लगी आग, दो घायल

Breaking News LIVE: महाराष्‍ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर आर्यन खान की किडनैपिंग और फिरौती मांगने का आरोप लगाया. दिल्ली में हवा की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में नजर आ रही है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
11:09 PM. 6 Nov 21 11:09 PM. 6 Nov

मुंबई के हंसा हेरिटेज बिल्डिंग में आग, दो घायल

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल के बाद अब शनिवार को ही मुंबई के हंसा हेरिटेज बिल्डिंग में आग लग गयी. कांदिवली स्थित इस बिल्डिंग में रात में आग लगी, जिसमें दो लोगों के घायल होने की खबर है. फायर ब्रिगेड के 7 इंजन आग पर काबू करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं.

अहमदनगर जिला अस्पताल में 11 कोरोना मरीजों की मौत, केस दर्ज, जांच के लिए बनी कमेटी, मृतकों को 5-5 लाख मुआवजा

10:26 PM. 6 Nov 21 10:26 PM. 6 Nov

आर्थर रोड जेल पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को आर्थर रोड जेल ले जाया गया. स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. देशमुख को 1 नवंबर को मनी लाउंडरिंग केस में गिरफ्तार किया गया था.

10:26 PM. 6 Nov 21 10:26 PM. 6 Nov

श्रीनगर एयरपोर्ट को केंद्र सरकार ने मेजर एयरपोर्ट घोषित किया

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट को मेजर एयरपोर्ट घोषित किया है. इस संबंध में सरकारी आदेश जारी कर दिये गये हैं.

10:26 PM. 6 Nov 21 10:26 PM. 6 Nov

महाराष्ट्र अस्पताल अग्निकांड में मृतकों की संख्या 11 हुई

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में हुए अग्निकांड में मृतकों की संख्या 11 हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लिया.

10:26 PM. 6 Nov 21 10:26 PM. 6 Nov

केरल में कोरोना संक्रमण से 50 लोगों की मौत

केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से 50 लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान 6,546 नये मामले दर्ज किये गये हैं, जबकि 6,934 लोग स्वस्थ हुए हैं. केरल में अब भी 72,876 एक्टिव केस हैं, जबकि 24 गंटे के दौरान 66,486 सैंपल की जांच की गयी. केरल में अब तक कोरोना से 33,515 लोगों की मौत हो चुकी है.

10:26 PM. 6 Nov 21 10:26 PM. 6 Nov

मनीष ग्रोवर की तरफ देखा, तो आंख निकाल लेंगे…

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कांग्रेस और उसके नेता दीपेंदर सिंह हुड्डा को चेतावनी देते हुए उनके बोल बिगड़ गये. श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और दीपेंदर ने अगर भाजपा नेता मनीष ग्रोवर की तरफ आंख उठाकर देखने की कोसिश की, तो उसकी आंख निकाल ली जायेगी. यदि उन्होंने मनीष पर हाथ डाला, तो उनके हाथ काट डाले जायेंगे. बीजेपी सांसद ने हरियाणा के किलोई में शुक्रवार को हुई घटना पर शनिवार को यह बयान दिया.

10:26 PM. 6 Nov 21 10:26 PM. 6 Nov

तेल टैंकर फटने से 92 लोगों की मौत

सिएरा लियोन की राजधानी में एक तेल टैंकर के फटने से कम से कम 92 लोगों की मौत हो गयी.

10:26 PM. 6 Nov 21 10:26 PM. 6 Nov

गुजरात के गांधीनगर में 5 मजदूरों की मौत

गुजरात के गांधीनगर में 5 श्रमिकों की मौत हो गयी है. ये लोग एक केमिकल कंपनी के वेस्ट वाटर टैंक की सफाई कर रहे थे. घटना गांधीनगर जिला के कलोल स्थित खटराज गांव में हुई.

2:20 PM. 6 Nov 21 2:20 PM. 6 Nov

7 नवंबर को होगी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, पीएम मोदी होंगे शामिल

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 7 नवंबर को होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होंगे.

2:20 PM. 6 Nov 21 2:20 PM. 6 Nov

महाराष्‍ट्र के सिविल अस्पताल में लगी आग, 10 मरीजों की मौत

महाराष्‍ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि आग कोविड वार्ड में लगी जिसमें झुलसकर 10 मरीजों की मौत हो गई.

2:20 PM. 6 Nov 21 2:20 PM. 6 Nov

ह्यूस्टन में म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान भगदड़, 8 लोगों की मौत

अमेरिका के ह्यूस्टन में म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मच गई जिससे 8 लोगों की मौत हो गई.

2:20 PM. 6 Nov 21 2:20 PM. 6 Nov

अरविंद केजरीवाल की पीएम मोदी से अपील

दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपील की है कि 6 महीने तक फ्री राशन की योजना बढ़ाई जाए.

2:20 PM. 6 Nov 21 2:20 PM. 6 Nov

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,929 नये केस,कल की तुलना में 14.1% कम

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,929 केस सामने आए हैं जो कल की तुलना में 14.1% कम है.

2:20 PM. 6 Nov 21 2:20 PM. 6 Nov

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद

उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए आज सुबह 8 बजे से बंद कर दिये गये हैं.

2:20 PM. 6 Nov 21 2:20 PM. 6 Nov

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी भाई दूज की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाई-बहन के बीच अटूट स्नेह के पर्व भाई दूज पर शनिवार को देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि सभी देशवासियों को भाई दूज की ढेरों शुभकामनाएं…

2:20 PM. 6 Nov 21 2:20 PM. 6 Nov

इराक में चुनावी नतीजों को लेकर रैली में हिंसा के दौरान एक की मौत

बगदाद के ‘ग्रीन जोन’ क्षेत्र के बाहर डेरा डाले ईरान समर्थक शिया लड़ाकों के समर्थकों और दंगा विरोधी पुलिस के बीच शुक्रवार को झड़प हुई, जो बाद में हिंसक हो गई.

8:06 AM. 6 Nov 21 8:06 AM. 6 Nov

वानखेड़े पर आर्यन खान की किडनैपिंग और फिरौती मांगने का आरोप

महाराष्‍ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर आर्यन खान की किडनैपिंग और फिरौती मांगने का आरोप लगाया.

2:20 PM. 6 Nov 21 2:20 PM. 6 Nov

दिल्ली में हवा की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली ने बताया कि दिल्ली में हवा की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) स्तर 533 पर है.

8:06 AM. 6 Nov 21 8:06 AM. 6 Nov

टी-20 वर्ल्ड कप में आज के मुकाबले

टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज और इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच मैच होना है.

8:06 AM. 6 Nov 21 8:06 AM. 6 Nov

जहरीली शराब से अब तक गोपालगंज में 18 और पश्चिमी चंपारण में 16 लोगों की मौत

जहरीली शराब से अब तक गोपालगंज में 18 और पश्चिमी चंपारण में 16 लोगों की मौत हुई है. बिहार के गोपालगंज के और पश्चिमी चंपारण में शराब पीने से हुई मौत के मामले में दोनों जगह के थानाध्यक्ष व चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, गोपालगंज में 10 धंधेबाजों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिनमें तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि पश्चिमी चंपारण जिले में दो महिलाओं समेत चार को हिरासत में लिया गया है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: महाराष्‍ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर आर्यन खान की किडनैपिंग और फिरौती मांगने का आरोप लगाया. दिल्ली में हवा की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में नजर आ रही है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
NCB

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >