Breaking : NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े मुंबई पहुंचे
Copied link
Breaking News : 1 नवंबर से कांग्रेस शुरू करेगी सदस्यता अभियान. आर्यन खान की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई करेगा बॉम्बे हाईकोर्ट. तीन ट्रैकर्स की मौत के बाद हिमाचल सरकार ने किन्नौर में ट्रैकिंग पर लगाई रोक. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
4:14 AM. 27 Oct 214:14 AM. 27 Oct
NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े मुंबई पहुंचे
NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की मुंबई वापसी हो गयी है. वे कल रात दिल्ली आये थे. आज एनसीबी चीफ से मुलाकात के बाद वे मुंबई लौट गये हैं.
4:14 AM. 27 Oct 214:14 AM. 27 Oct
तमिलनाडु पटाखा दुकान में आग लगने से पांच की मौत
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के शंकरपुरम कस्बे में एक पटाखा दुकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गयी है. आग पर काबू पाने के प्रयास तेज हैं.
12:07 AM. 27 Oct 2112:07 AM. 27 Oct
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में मनीष राजगढ़िया को जमानत
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में भले आर्यन खान को अब तक जमानत नहीं मिली, लेकिन मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने एक आरोपी मनीष राजगढ़िया को जमानत दे दी है. मनीष के वकील अजय दुबे ने मीडिया को यह जानकारी दी.
12:07 AM. 27 Oct 2112:07 AM. 27 Oct
आर्यन खान की जमानत पर हाईकोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में बुधवार को फिर से सुनवाई होगी. मंगलवार को एनसीबी और आर्यन खान के वकील ने अपना-अपना पक्ष रखा. आर्यन की ओर से हाईकोर्ट में पेश हुए पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई ठोस आरोप नहीं हैं. उसे जमानत मिलनी चाहिए.
10:53 PM. 26 Oct 2110:53 PM. 26 Oct
बीएसएफ को अधिक अधिकार दिया जाना गलत
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि बीएसएफ को अधिक अधिकार दिये जाने के नाम पर आमलोगों को सरकार प्रताड़ित कर रही है.
10:53 PM. 26 Oct 2110:53 PM. 26 Oct
आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
सरकारी नौकरी में SC- ST को नौकरी में आरक्षण देने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है.
8:04 PM. 26 Oct 218:04 PM. 26 Oct
संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से
संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होगा. सत्र 23 दिसंबर तक चलेगा. एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है.
7:50 PM. 26 Oct 217:50 PM. 26 Oct
एनसीबी ने दाखिल किया जवाब
मुंबई ड्रग केस में एनसीबी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया. एनसीबी ने कोर्ट से अपील की है कि इस केस में आरोपियों को जमानत न मिले.
7:29 PM. 26 Oct 217:29 PM. 26 Oct
लान्झू शहर में लगाया गया लॉकडाउन
चीन में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, चीनी सरकार ने लान्झू शहर में लगाया लॉकडाउन
7:29 PM. 26 Oct 217:29 PM. 26 Oct
एनसीबी मुख्यालय पहुंचे समीर वानखेड़े
समीर वानखेड़े दिल्ली में एनसीबी मुख्यालय पहुंच गये है. यहां पहुंचकर उन्होंने कहा है कि उन्हे पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है. वो यहां रिव्यू मीटिंग के लिए आये हैं.
7:29 PM. 26 Oct 217:29 PM. 26 Oct
प्रियंका गांधी निकालेंगीं प्रतिज्ञा रैली
31 अक्टूबर को प्रियंका गांधी निकालेंगीं प्रतिज्ञा रैली, गोरखपुर से करेंगी आगाज
7:29 PM. 26 Oct 217:29 PM. 26 Oct
बांदीपोरा के टैक्सी स्टैड में धमाका
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा के टैक्सी स्टैड में धमाका, 6 लोग घायल, कई गाड़ियों के टूटे शीशे.
7:29 PM. 26 Oct 217:29 PM. 26 Oct
समीर वानखेड़े को वापस करनी होगी अपनी सारी तनख्वाह
समीर वानखेड़े को वापस करनी होगी सारी तनख्वाह, नवाब मलिक का आरोप, पिता के नाम का लिया गलत लाभ.
7:29 PM. 26 Oct 217:29 PM. 26 Oct
कोरोना वायरस के 12,428 नए केस
बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 12,428 नए केस सामने आए, 356 मरीजों की हुई मौत
7:29 PM. 26 Oct 217:29 PM. 26 Oct
अयोध्या पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल
अयोध्या के हनुमान गढ़ी पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
7:29 PM. 26 Oct 217:29 PM. 26 Oct
चुनावी रैली को संबोधित करेंगे लालू यादव
बिहार उपचुनाव में कुशेश्वर स्थान और तारापुर में बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे लालू यादव.
7:29 PM. 26 Oct 217:29 PM. 26 Oct
आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई आज
मुंबई ड्रग केस में आज बॉम्बे हाईकोर्ट आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी. स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट और सेशन कोर्ट पहले ही आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर चुके हैं.
1:31 PM. 26 Oct 211:31 PM. 26 Oct
सदस्यता अभियान शुरू कर रही है कांग्रेस
एक नवंबर 2021 से कांग्रेस अपना सदस्यता अभियान शुरू कर रही है. पार्टी कार्यकर्ता को 10 घोषणाओं पर हस्ताक्षर करवा रही है. वहीं, बीजेपी की ओर से भी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में 29 अक्टूबर को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ जाएंगे.
1:31 PM. 26 Oct 211:31 PM. 26 Oct
झारखंड में हो रही कोराना टेस्टिंग में गड़बड़ी
बीते कुछ दिनों से हटिया और रांची रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के मिलने की सूचनाएं आ रही हैं. इससे राज्य में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका तेज हो गयी है. हालांकि, रांची के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने इस आशंका को एक सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने एंटीजन टेस्ट में 22 अक्तूबर को 27 और 23 अक्तूबर को 40 संक्रमित मिले थे. उनके सैंपलों की दोबारा आरटीपीसीआर जांच की गयी, तो इन सबकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी. सिविल सर्जन ने आशंका जतायी कि संभवत: रैपिड एंटीजन टेस्ट की प्रक्रिया में कुछ गड़बड़ी हो सकती है, जिस कारण ऐसी रिपोर्ट आ रही है.
1:31 PM. 26 Oct 211:31 PM. 26 Oct
उत्तर भारत में पड़ सकती है हाड़ कंपाने वाली सर्दी, बन रहा है ‘ला नीना’
निचले क्षोभमंडल स्तरों में उत्तर-पूर्वी हवाओं के बनने से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सोमवार से पूर्वोत्तर मॉनसून की बारिश शुरू हो गयी. इसी के साथ देश में ठंड का आगाज हो गया है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. दोपहर में तेज गर्मी के बाद शाम होते ही तापमान तेजी से गिर रहा है. इस बार दीपावली पर अच्छी खासी ठंड महसूस होने का अंदेशा जताया रहा है.
1:31 PM. 26 Oct 211:31 PM. 26 Oct
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News : 1 नवंबर से कांग्रेस शुरू करेगी सदस्यता अभियान. आर्यन खान की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई करेगा बॉम्बे हाईकोर्ट. तीन ट्रैकर्स की मौत के बाद हिमाचल सरकार ने किन्नौर में ट्रैकिंग पर लगाई रोक. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…