Breaking News : पाकिस्तान में तहरीक-ए-लब्बैक के समर्थकों के साथ संघर्ष में तीन पुलिसकर्मी मारे गये

Breaking News Today Live: AICC ने हरीश चौधरी को तत्काल प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया. ड्रग्स केस में एक्ट्रेस अनन्या पांडे से पूछताछ हो रही है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
4:18 AM. 23 Oct 21 10:48 PM. 22 Oct

तहरीक-ए-लब्बैक के समर्थकों के साथ संघर्ष में तीन पुलिसकर्मी मारे गये

पाकिस्तान में तहरीक-ए-लब्बैक के समर्थकों के साथ संघर्ष में तीन पुलिसकर्मी मारे गये, जबकि कई अन्य घायल हैं. यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया से मिली है.

4:18 AM. 23 Oct 21 10:48 PM. 22 Oct

कल जम्मू-कश्मीर जायेंगे अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह कल जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जायेंगे. उनके दौरे को देखते हुए यहां सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

4:18 AM. 23 Oct 21 10:48 PM. 22 Oct

जी-20 समिट में शामिल होने इटली जायेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 20 समिट में भाग लेने के लिए इटली जाने वाले हैं. वे 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक इटली के दौरे पर रहेंगे.

4:18 AM. 23 Oct 21 10:48 PM. 22 Oct

AICC ने हरीश चौधरी को तत्काल प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया

AICC ने हरीश चौधरी को तत्काल प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वे हरीश रावत की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे.

7:42 PM. 22 Oct 21 2:12 PM. 22 Oct

वैक्सीन विदेशों में न भेजती सरकार, तो 6 महीने पहले 100 करोड़ डोज लग जातीं : मनीष सिसोदिया

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि वैक्सीन विदेशों में न भेजती सरकार, तो 6 महीने पहले 100 करोड़ डोज लग जातीं.

7:42 PM. 22 Oct 21 2:12 PM. 22 Oct

झज्जर के बादली कस्बे के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक बच्ची समेत 8 की मौत

हरियाणा के झज्जर के बादली कस्बे के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक बच्ची सहित 8 लोगों की मौत हो गई. बताया गया कि सड़क पर खड़े एक ट्रक में टक्कर लगने की वजह से हादसा हुआ.

मुख्य बातें

Breaking News Today Live: AICC ने हरीश चौधरी को तत्काल प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया. ड्रग्स केस में एक्ट्रेस अनन्या पांडे से पूछताछ हो रही है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >