Bollywood Drug News : दिया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्निचरवाला 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

मुंबई का एस्प्लेनेड कोर्ट ने सिलेब्रिटी मैनेजर राहिला फर्निचरवाला को और व्यापारी करण सजनानी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन सबसे सामने आ गया.

मुंबई का एस्प्लेनेड कोर्ट ने सिलेब्रिटी मैनेजर राहिला फर्निचरवाला को और व्यापारी करण सजनानी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन सबसे सामने आ गया.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इस दौरान कई लोगों से पूछताछ की. सिलेब्रिटी मैनेजर राहिला फर्निचरवाला बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर रह चुकी हैं. राहिला को एनसीबी ने ड्रग्स के मामले में उन्हें ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी के साथ गिरफ्तार किया है.

Also Read: ऐसे मिलता है कार का वीआईपी नंबर, पांच लाख रुपये तक लगी बोली

अब इन दोनों के न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी है. अब दोनों 30 जनवरी तक हिरासत में रहेंगे. एनसीबी ने यह गिरफ्तारी तीन जगहों पर छापेमारी की थी. इसी छापेमारी में एनसीबी ने दो महिलाओं और एक ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया था. एनसीबी ने इस छापेमारी में लगभग 200 किलो गांजा जब्त किया था.

जांच एजेंसी ने करण सजनानी से पूछताछ की थी जिसमें उन्होंने इस मामले में खुद को निर्दोष बताया था सूत्रों की मानें तो उन्होंने एनसीबी को यह भी बताया है कि वह किस- किस को ड्रग्स सप्लाई करता था इसमें मुच्चड़ पानवाले का नाम भी शामिल था.

Also Read: Corona Vaccine In India : वैक्सीनेशन के लिए तैयार भारत, बोले स्वास्थ्य मंत्री अफवाहों पर विश्वास ना करें

बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन के मामले में सारा अली खान , श्रद्धा कपूर, रकूल प्रीत सिंह सहित इनके मैनेजर्स का भी नाम शामिल था. 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत के दुखद निधन के बाद इसकी जांच सीबीआई कर रही है. वही इस मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच में एनसीबी लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >