BMW Accident Case: कार चालक गगनप्रीत कौर गिरफ्तार, तेज रफ्तार ने ली वित्त मंत्रालय के अधिकारी की जान

BMW Accident Case: धौला कुआं बीएमडब्ल्यू दुर्घटना मामला में जांच के दौरान, बीएमडब्ल्यू कार की महिला चालक गगनप्रीत कौर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला हरियाणा गुरुग्राम की रहने वाली है. पुलिस ने आरोपी को जीटीबी नगर स्थित न्यूलाइफ अस्पताल से हिरासत में लिया था, जहां उसकी इलाज की जा रही थी.

BMW Accident Case: वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी नवजोत सिंह की मोटरसाइकिल को बीएमडब्ल्यू कार से टक्कर मारने की आरोपी महिला चालक गगनप्रीत कौर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि इससे पहले दिन में, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला को हिरासत में ले लिया गया था.

दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास रिंग रोड पर हुआ था हादसा

रविवार दोपहर दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास रिंग रोड पर हुई इस दुर्घटना में वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के अधिकारी एवं हरिनगर निवासी नवजोत सिंह (52) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं. वे गुरुद्वारा बंगला साहिब से घर लौट रहे थे.

परीक्षित मक्कड़ की पत्नी हैं कार चालक गगनदीप कौर

पुलिस ने बताया, ‘‘जांच के दौरान, बीएमडब्ल्यू कार की कथित महिला चालक गगनप्रीत कौर (38), जो परीक्षित मक्कड़ की पत्नी और गुरुग्राम निवासी है, को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया.’’ महिला, जो कथित तौर पर बीएमडब्ल्यू कार चला रही थी, और उसके पति भी दुर्घटना में घायल हो गए. दंपति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महिला को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पूछताछ और कानूनी कार्यवाही के लिए हिरासत में लिया गया था.

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना), 125बी (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य), 105 (गैर इरादतन हत्या) और 238 (अपराध के साक्ष्य को गायब करना, या अपराधी को बचाने के लिए गलत जानकारी देना) के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाली कार तथा दोपहिया वाहन को भी जब्त कर लिया गया तथा दुर्घटनास्थल की फोरेंसिक जांच की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >