BMC Election : वोट चोरी के बाद अब उम्मीदवारों की भी चोरी, उद्धव ठाकरे ने लगाया बड़ा आरोप

BMC Election : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव में बीजेपी और उसके महायुति गठबंधन के सहयोगियों ने 68 सीट निर्विरोध जीत ली हैं. इसके बाद से विपक्ष लगातार हमलावर है.

BMC Election : शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुंबई नगर निकाय चुनाव के लिए अपने गठबंधन का घोषणा-पत्र जारी किया. इस अवसर पर उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि देश का माहौल ऐसा है मानो लोकतंत्र की जगह भीड़तंत्र ने ले ली हो. उद्धव ने नगर निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रत्याशियों के निर्विरोध जीतने का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के बाद अब वे उम्मीदवारों की भी चोरी कर रहे हैं.

उद्धव ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की कि जिन सीट पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, वहां चुनाव रद्द करें और उन वार्ड में फिर से चुनाव प्रक्रिया शुरू करें. उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार और चुनाव प्रक्रिया पर तीखा हमला बोला है. ठाकरे ने चुनाव आयोग को चुनौती देते हुए कहा कि रिटर्निंग अफसरों के सभी कॉल रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाएं, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

यह भी पढ़ें : Maharashtra Civic Poll : बिना वोटिंग महायुति की बड़ी जीत, आखिर कैसे हुआ ये जानें

राहुल नार्वेकर को निलंबित किया जाए : उद्धव ठाकरे

ठाकरे ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष द्वारा खुलेआम उम्मीदवारों और मतदाताओं को धमकाना बेहद चौंकाने वाला है और उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. ठाकरे ने मांग की कि राहुल नार्वेकर को निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ मामला दर्ज हो. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों को नेताओं की सुरक्षा हटाने के निर्देश देना उनकी विधानसभा के बाहर की शक्ति नहीं है. ठाकरे ने कहा कि निर्विरोध चुनाव कराकर मतदाताओं से वोट का अधिकार छीना गया है और ऐसे स्थानों पर उपचुनाव कराए जाने चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >