किसान नेता राकेश टिकैत ने की राहुल गांधी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने राहुल गांधी से मुलाकात की. राकेश टिकैट के साथ आये किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी राहुल गांधी के साथ मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की. इससे पहेल राकेश टिकैट ने पत्र लिखकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की खूब सराहना की थी.

भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी फिलहाल हरियाणा में है. यहां शाहबाद में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उनसे मुलाकात की. राकेश टिकैत के साथ किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी राहुल गांधी के साथ मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ किसान नेता राकेश टिकैत और प्रतिनिधिमंडल ने कई मुद्दों पर बात की.

राहुल गांधी ने दिया था निमंत्रण: गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में थी उस दौरान राहुल ने किसान नेता राकेश टिकैत को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था. हालांकि राकेश टिकैत ने यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया था. इसके बाद आज यानी सोमवार को उन्होंने हरियाणा में राहुल गांधी से मुलाकात की.

राकेश टिकैत ने कही थी ये बात: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने राहुल गांधी के निमंत्रण पर यात्रा में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा था कि वो इस यात्रा में भाग नहीं लेंगे. हालांकि उन्होंने बीकेयू कार्यकर्ताओं के लिए ऐसी कोई बंदिश नहीं लगाई थी. राकेश ने कहा था कि जिला अध्यक्ष के पद के ऊपर के पदाधिकारी यात्रा में हिस्सा नहीं लेंगे.

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर टिकैट ने लिखा था पत्र: गौरतलब है कि राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए राकेश टिकैत ने भले ही ना कर दिया हो लेकिन उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की खूब सराहना की है. टिकैत ने राहुल गांधी के समर्थन में एक पत्र भी लिखा था. अपने पत्र में राकेश टिकैत ने यात्रा को प्रेरणादायी बताया था. उन्होंने यात्रा में किसानों के मुद्दे को उठाने पर राहुल गांधी का आभार भी जताया था. 

Also Read: एमसीडी मेयर चुनाव को लेकर AAP और BJP आमने-सामने, दिल्ली की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >