मिशन 360' पर बीजेपी का दांव: क्या 6 सांसदों की कमी पूरी कर पास होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले बीजेपी ने 'मिशन 360' को गति दी है. पार्टी महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन से जुड़े संविधान (131वां संशोधन) विधेयक को हर हाल में पारित कराने की कोशिश में है. क्या 6 सांसदों की कमी बाधा बनेगी, यह देखना अहम होगा.

:संसद के मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने से पहले बीजेपी ने अपने बहुचर्चित 'मिशन 360' को तेज कर दिया है. इंडिया टुडे के मुताबिक, पार्टी की कोशिश है कि महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन से जुड़े संविधान (131वां संशोधन) विधेयक को इस बार हर हाल में पारित कराने कोशिश करेगी. पिछली बार आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण यह प्रयास अधूरा रह गया था, लेकिन अब बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच सरकार को नए समर्थन की उम्मीद है.

दो-तिहाई बहुमत के लिए अभी भी 6 सांसदों की जरूरत

संवैधानिक संशोधन के लिए लोकसभा में करीब 360 सांसदों का समर्थन जरूरी माना जा रहा है. राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के पास फिलहाल लगभग 293 सांसदों का समर्थन है. अलग-अलग दलों के संभावित समर्थन को जोड़ने के बाद यह संख्या लगभग 354 तक पहुंच सकती है, लेकिन सरकार अभी भी बहुमत के जादुई आंकड़े से 6 सांसद पीछे बताई जा रही है.

क्षेत्रीय दलों पर टिकी बीजेपी की नजर

बीजेपी को उम्मीद है कि बदले राजनीतिक माहौल में कुछ क्षेत्रीय दल मुद्दों के आधार पर उसका साथ दे सकते हैं. डीएमके, वाईएसआरसीपी, निर्दलीय सांसदों और महाराष्ट्र की बदली राजनीतिक स्थिति को एनडीए अपने पक्ष में मान रही है. वहीं शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार खेमे के रुख पर भी सरकार की खास नजर बनी हुई है.

पीएम आवास पर हुई हाई लेवल रणनीति बैठक

मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर अहम रणनीतिक बैठक हुई. इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महासचिव बी.एल. संतोष सहित शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया. बैठक में संसद की रणनीति, विपक्ष के रुख और महिला आरक्षण व परिसीमन जैसे प्रमुख विधेयकों पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही बीजेपी के नए राष्ट्रीय संगठन को लेकर भी विचार-विमर्श होने की चर्चा है.

अमित शाह की राजनीतिक सक्रियता बढ़ी

बीजेपी संसदीय गणित मजबूत करने के लिए लगातार राजनीतिक संपर्क बढ़ा रही है. अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और हाल ही में शिंदे गुट में शामिल सांसदों के साथ बैठकें की हैं. इन बैठकों को सरकार की संख्या बढ़ाने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

19 जुलाई की सर्वदलीय बैठक पर टिकी निगाहें

मानसून सत्र से पहले 19 जुलाई को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि इसमें केंद्र सरकार अपने विधायी एजेंडे पर विपक्षी दलों का समर्थन जुटाने की कोशिश करेगी. इसके बाद 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा और 21 जुलाई को एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों को संबोधित करेंगे. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बीजेपी अपने 'मिशन 360' को सफल बनाकर महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे अहम विधेयकों को संसद से पारित करा पाएगी, या फिर छह सांसदों की कमी एक बार फिर उसकी राह रोक देगी.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में डॉक्टर की हत्या: खून से सना बेटा, आरोपी पत्नी बेड पर लेटकर देखती रही रील्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >