Chandigarh Mayor Election: बीजेपी की बड़ी जीत, AAP उम्मीदवार को एक वोट से हराया

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी को 15 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी को 14 वोट मिले. इस तरह से आप को केवल एक वोट से हार मिली. भाजपा की जीत के बाद अनूप गुप्ता को नये मेयर के लिए चुना गया.

भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीत लिया है. बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को एक वोट से हराया. अनूप गुप्ता चंडीगढ़ के नये मेयर होंगे. जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी में भारी जश्न मनाया जा रहा है.

बीजेपी को मेयर चुनाव में मिले 15 वोट, आप को 14

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी को 15 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी को 14 वोट मिले. इस तरह से आप को केवल एक वोट से हार मिली. भाजपा की जीत के बाद अनूप गुप्ता को नये मेयर के लिए चुना गया.

डिप्टी मेयर थे अनूप गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी के अनूप गुप्ता इससे पहले डिप्टी मेयर के पद पर रह चुके हैं. वह पहली बार 2021 में पार्षद चुनकर आये थे. अनूप गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह को एक वोट से हराया.

Also Read: एमसीडी मेयर चुनाव को लेकर AAP और BJP आमने-सामने, दिल्ली की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन

कांग्रेस ने मेयर चुनाव से बनायी दूरी

चंडीगढ़ मेयर चुनाव से कांग्रेस और शिरोमणी अकाली दल ने दूरी बनायी, जिससे भाजपा के लिए जीत आसान हो गयी. कांग्रेस के 6 और शिरोमणी अकाली दल के एक पार्षद ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया. सभी ने मेयर चुनाव के लिए मतदान नहीं किया.

जीत से बीजेपी में भारी जश्न

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बड़ी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी में भारी जश्न मनाया जा रहा है. चंडीगढ़ मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए असेंबली हॉल में आज सुबह 11 बजे से चुनाव शुरु हुआ. जिसमें बीजेपी के उम्मीदवार अनूप गुप्ता ने कुल 15 वोट जीते, जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को केवल 14 वोट मिले. कांग्रेस के चुनाव से बाहर होने के बाद मुख्य मुकाबला आप और बीजेपी के बीच माना जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >