'बीजेपी ने पूरे देश में फैलाया नफरत का किरोसिन', नूंह हिंसा और ट्रेन फायरिंग के बीच राहुल गांधी का ट्वीट

हरियाणा के नूंह और कुछ अन्य इलाकों में सोमवार को भड़की हिंसा में अबतक पांच लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद की ‘बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा’ को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास युवकों के एक समूह ने रोका और पथराव करने लगे. जिसके बाद हिंसा भड़क उठी.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा और ट्रेन में फायरिंग मामले के बीच बीजेपी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर ताजा हमला किया है. राहुल ने कहा, बीजेपी ने पूरे देश में नफरत का किरोसिन फैला दिया है.

राहुल गांधी बोले- मोहब्बत ही देश की आग को बुझ सकती है

राहुल गांधी ने हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में हुई हिंसक झड़पों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल द्वारा चार लोगों की हत्या किए जाने की घटनाओं की पृष्ठभूमि में भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट किया, भाजपा, मीडिया और उनके साथ खड़ी ताक़तों ने पूरे देश में नफरत का केरोसिन फैला दिया है. सिर्फ मोहब्बत ही देश में लगी इस आग को बुझा सकती है.

देश को दो वर्गों में बांटा जा रहा : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इससे पहले ट्वीट किया था और बीजेपी पर हमला किया. उन्होंने कहा, देश को दो वर्गों में बांटा जा रहा है. उन्होंने आगे लिखा, एक तरफ सत्ता संरक्षित ताकतवर लोग हैं जिनके इशारों पर देश की नीतियां बन रही हैं और दूसरी तरफ है आम हिंदुस्तानी, जिसकी पहुंच से सब्जी जैसी बुनियादी चीज भी दूर होती जा रही हैं. राहुल ने कहा, हमें अमीर-गरीब के बीच बढ़ती इस खाई को भर, इन आंसुओं को पोंछना होगा.

Also Read: Photo: कब करेंगे राहुल गांधी शादी! महिलाओं के सवाल पर सोनिया गांधी ने दिया शानदार जवाब

नूंह में क्यों भड़की हिंसा? अबतक 5 लोगों की गयी जान

हरियाणा के नूंह और कुछ अन्य इलाकों में सोमवार को भड़की हिंसा में अबतक पांच लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद की ‘बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा’ को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास युवकों के एक समूह ने रोका और पथराव करने लगे. जिसके बाद हिंसा भड़क उठी और जुलूस में शामिल कम से कम चार कारों में आग भी लगा दी गई. कुछ पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. जुलूस में शामिल लोगों ने पलटवार करते हुए उन्हें रोकने वाले युवकों पर पथराव किया. जलाभिषेक यात्रा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम के सिविल लाइंस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. जुलूस के साथ पुलिस की एक टुकड़ी भी तैनात की गई थी. कुछ दावों के मुताबिक, बल्लभगढ़ में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक आपत्तिजनक वीडियो झड़प की वजह बना. ऐसी भी खबरें थीं कि राजस्थान में दो मुस्लिम व्यक्तियों की हत्या में आरोपी गोरक्षक मोनू मानेसर को जुलूस में शामिल होना था. मानेसर ने को बताया कि उन्होंने विहिप की सलाह पर जुलूस में भाग नहीं लिया, क्योंकि उन्हें डर था कि उनकी उपस्थिति से तनाव पैदा हो सकता है. ट्विटर पर कथित तौर पर उन्हें नूंह आने की चुनौती देने की धमकियां भी दी गईं.

Also Read: मणिपुर वीडियो मामला: सुप्रीम कोर्ट ने DGP को किया तलब, पुलिस कार्रवाई पर भड़के CJI कहा- FIR में हुई देरी

नूंह से भड़की हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंची

पुलिस ने बताया कि नूंह से भड़की हिंसा गुरुग्राम में भी फैल गई और शहर के सेक्टर-57 में भीड़ के हमले में 26 वर्षीय इमाम की मौत हो गई तथा एक धार्मिक स्थल को आग लगा दी गई. इस बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आरोप लगाया कि यह हिंसा साजिश के तहत की गई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने गोलियां चलाईं, जिसके कारण दो लोग घायल हो गए और इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि मृतक इमाम की पहचान बिहार निवासी साद के रूप में हुई है.

नूंह हिंसा में अबतक 23 लोग घायल

नूंह में हिंसा के दौरान घायल हुए 23 लोगों में 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं. पुलिस ने दंगे के संबंध में जिले में 11 प्राथमिकी दर्ज की हैं और 27 लोगों को हिरासत में लिया है. जिले में हिंसा के दौरान कम से कम 120 वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए. इनमें से पुलिसकर्मियों के आठ वाहन समेत 50 वाहन को आग लगा दी गई. विज ने मंगलवार को बताया कि नूंह जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

महाराष्ट्र में आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन में फायरिंग कर चार लोगों की हत्या ही

गौरतलब है कि सोमवार को जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में एक रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल द्वारा ट्रेन में चार लोगों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनायी गयी है. जांच में शामिल अधिकारियों ने घटना की जांच के लिए ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी. अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल चेतन सिंह (34) ने पालघर रेलवे स्टेशन के पास अपने स्वचालित हथियार से आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक टीकाराम मीणा और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >