BJP Sadasyata Abhiyan 2024: बीजेपी सदस्यता अभियान शुरू, पीएम मोदी बोले- यह सिर्फ अनुष्ठान नहीं, परिवार का विस्तार है

BJP Sadasyata Abhiyan 2024: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के पहले सदस्य बने.

BJP Sadasyata Abhiyan 2024: भाजपा के ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024’ के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है. भारतीय जनसंघ से अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है. अगर किसी दल में आंतरिक लोकतंत्र निरंतर नहीं पनपता तो वैसी स्थिति बनती है जो आज हम देश के कई दलों की देख रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी अपने संविधान के अनुसार चलती है. भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा, यह सदस्यता अभियान सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं है. यह हमारे परिवार का विस्तार है. यह संख्या का खेल नहीं है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कितनी संख्या हासिल करते हैं. यह सदस्यता अभियान एक वैचारिक और भावनात्मक आंदोलन है.

भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिस पर हमें गर्व है : अमित शाह

भाजपा के संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा, हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही साथ ही राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी भी है. कोई राजनीतिक दल लोकतांत्रिक तरीके से हर 6 साल में सदस्यता अभियान नहीं करता। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिस पर हमें गर्व है.

भारत में पहले के नेताओं की कथनी और करनी में अंतर : राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा, भारत में पहले के नेताओं की कथनी और करनी में अंतर के कारण विश्वास का संकट पैदा हो गया था, इसे प्रधानमंत्री मोदी ने चुनौती के रूप में लिया. जब 2014 में वे प्रधानमंत्री बने तब मैं पार्टी का अध्यक्ष था. तब उन्होंने बार-बार आग्रह किया कि चुनावी घोषणा पत्र संभल कर बनाया जाना चाहिए. ऐसा न हो कि हम जो कह रहे हैं उसे पूरा न कर पाएं. हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होना चाहिए.

जातीय जनगणना पर आरएसएस का बड़ा बयान, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >