BJP संसदीय दल की बैठक में बोले PM Modi, सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएं

पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर सभी अपने-अपने क्षेत्रों में सरकार के कामों का प्रचार करें. पीएम मोदी ने कहा है कि बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर 15 मई से 15 जून तक सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र जाएं और करकार के कामों की लोगों को जानकारी दें.

BJP parliamentary party meeting: बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सभी सांसदों को दी नसीहत है. बैठक को लेकर पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर सभी अपने-अपने क्षेत्रों में सरकार के कामों का प्रचार करें. पीएम मोदी ने कहा है कि बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर 15 मई से 15 जून तक सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र जाएं.

जेपी नड्डा ने जताया पीएम मोदी का आभार: संसदीय दल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के हाल ही में पूर्वोत्तर में हुए चुनावों में मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी. इस दौरान नड्डा ने पीएम मोदी का सम्मान भी किया. मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू समेत बीजेपी के कई मंत्री और सांसद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >