Manipur Crime News : भाजपा नेता के सीने पर अपराधियों ने मारी दो गोली, हुई मौत

Manipur Crime News : भाजपा नेता के सीने में गोली लगी जिसके बाद उनकी मौत हो गयी. जानें इस घटना के बारे में पुलिस ने क्या दी जानकारी.

इंफाल : मणिपुर से एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां अज्ञात बदमाशों ने एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. थौबल जिला पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि भाजपा नेता एल रामेश्वर सिंह को उनके आवास के पास दो हथियारबंद हमलावरों ने गोली मार दी. उनपर दो गोलियां चलायी गयी. इलाके में अपराधियों को पकड़के के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मृतक मणिपुर भाजपा नेता की पहचान भाजपा नेता एल रामेश्वर सिंह के रूप में हुई है जो मणिपुर भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक थे. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के सीने में गोली लगी जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया.

अज्ञात व्यक्ति ने मारी गोली

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक लैशराम रामेश्वर सिंह की सुबह क्षेत्री इलाके में उनके आवास के द्वार के पास हत्या कर दी गयी. उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली एक कार में आये और सिंह पर काफी करीब से गोली चला दी. पचास वर्षीय व्यक्ति के सीने में गोली लगी और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी.

भाजपा ने की निंदा

भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सी. चिदानंद सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत करते हुए बताया कि हम इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं. दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >