BJP Meeting: पीएम मोदी के आवास पर देर रात हुई बड़ी बैठक, संगठन और सरकार में फेरबदल के संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर अचानक हुई बैठक को लेकर अबतक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यह बैठक ऐसे वक्त में हुई है जब अमित शाह, जेपी नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष संगठन तथा राजनीतिक मुद्दों पर लगातार बैठकें कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर बुधवार देर रात बड़ी बैठक की. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में संगठन और सरकार में बड़े फेरबदल को लेकर चर्चा की गयी है. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बीजेपी के कई टॉप नेता शामिल हुए.

किस मुद्दे पर हुई बैठक इसको लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर अचानक हुई बैठक को लेकर अबतक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यह बैठक ऐसे वक्त में हुई है जब अमित शाह, जेपी नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष संगठन तथा राजनीतिक मुद्दों पर लगातार बैठकें कर रहे हैं.

आगामी चुनावों की तैयारी में जुटी बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी साल के अंत में होने वाले अहम विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुट गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल से चुनावी शंखनाद कर दी है. बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं में पीएम मोदी ने जोश भरा और आगामी चुनाव में पार्टी के मुद्दों को किस तरह से जनता तक पहुंचाना है, उसके बारे में सुझाव भी दिये. इस दौरान पीएम मोदी ने समान नागरिक संहिता, तीन तलाक जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की.

Also Read: क्या नीतीश कुमार की पीएम नरेंद्र मोदी से बात हुई है, समय से पहले लोकसभा चुनाव पर सम्राट चौधरी का तंज

कांग्रेस ने भी की बड़ी बैठक

बीजेपी की बैठके से पहले कांग्रेस ने भी आगामी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक की. जिसमें त्तीसगढ़ में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने की घोषणा की गयी. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर नयी दिल्ली में चर्चा की. साथ ही, एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य के मंत्री टी एस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का ऐलान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >