BJP मुख्यालय में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, जी20 की सफलता के लिए संसदीय बोर्ड ने प्रस्ताव पारित किया

जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने के बाद मोदी की पार्टी कार्यालय का यह पहला दौरा है. इस शिखर सम्मेलन को एक बेहद सफल कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है और इसके लिए विश्व के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना भी की है.

जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. पार्टी दफ्तर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलों की बरसात कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. पीएम मोदी ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं का गाड़ी के अंदर से ही हाथ हिलाकर अभिनंदन किया. मालूम हो जी20 की सफलता के लिए पीएम मोदी को सम्मानित किया जाएगा. पीएम के स्वागत के लिए दिल्ली स्थित पार्टी के मुख्यालय में जोरदार तैयारी की गयी थी. कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहले से ही तैयार थे. दरअसल पीएम मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे.

जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी

जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की पार्टी कार्यालय का यह पहला दौरा है. इस शिखर सम्मेलन को एक बेहद सफल कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है और इसके लिए विश्व के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना भी की है. भाजपा अक्सर अपने राजनीतिक संवाद में मोदी के नेतृत्व की वैश्विक मान्यता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़े हुए कद को प्रमुखता से उठाती रही है. यह एक ऐसा मुद्दा है जो जी20 की बैठक के बाद पार्टी नेताओं की ओर से और भी प्रमुखता से उठाया जा सकता है.

बीजेपी संसदीय बोर्ड ने जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए मोदी की प्रशंसा करते हुए प्रस्ताव पारित किया

बीजेपी संसदीय बोर्ड ने जी20 शिखर सम्मेलन की ‘ऐतिहासिक और अभूतपूर्व’ सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए प्रस्ताव पारित किया. प्रस्ताव में कहा गया, जी20 शिखर सम्मेलन भारत की कूटनीति में महत्वपूर्ण अध्याय, वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को लेकर क्रांतिकारी क्षण. जी20 शिखर सम्मेलन व्यापक मुद्दों चाहे अर्थव्यवस्था हो, भू राजनीति हो, प्रौद्योगिकी हो या अन्य विषय हों, पर दुनिया को साथ लाया.

Also Read: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के इस मुहिम को सराहा, कहा- ‘हमें भारत को देखकर सीखना चाहिए’

आगामी चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया. पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह तथा पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता सीईसी के सदस्य हैं. सीईसी में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव पर फोकस किया गया.

बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 39 और छत्तीसगढ़ में 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है

सीईसी ने पिछले महीने बैठक की थी और मध्य प्रदेश में 39 सीटों और छत्तीसगढ़ के लिए 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. ये ऐसी सीटें थीं जहां भाजपा को पिछले चुनावों में पराजय का सामना करना पड़ा था. अपनी परंपरा से हटते हुए भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से काफी पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जो 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा चुनावों का अंतिम दौर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >