‘राहुल गांधी के नाना जी सो रहे थे और सोते-सोते..’, चीन के साथ युद्ध वाले बयान पर BJP का पलटवार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीमा गतिरोध पर अपने 2020 के बयान के जरिये चीनियों को ‘‘बरी’’ करने का आरोप लगाया है और सवाल किया है. भाजपा ने चीन के साथ युद्ध वाले बयान पर राहुल गांधी पर पलटवार किया है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को चीन को लेकर एक बयान दिया जिसपर भाजपा ने पलटवार किया है. दरअसल, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूर होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि चीन पर सरकार चीजों को छिपाने का प्रयास कर रही है, लेकिन इसे छिपाया नहीं जा सकता है. हिंदुस्तान की सरकार सोई हुई है. सरकार इस बात को सुनना नहीं चाहती है. चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है. हमारे विदेश मंत्री को अपनी समझ गहरी करनी चाहिए.

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया आयी है. भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा है कि राहुल गांधी के नाना जी सो रहे थे और सोते-सोते उन्होंने भारत का 37000 स्क्वायर किमी क्षेत्र गंवा दिया. उसके बाद राहुल गांधी को लगा कि चीन से मित्रता करनी चाहिए और अब मित्रता इतनी गहरी है कि चीन क्या करने वाला है ये उन्हें पता है.

‘‘घुसपैठ’’ थी या चीनियों की ‘‘सैर’’

इधर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीमा गतिरोध पर अपने 2020 के बयान के जरिये चीनियों को ‘‘बरी’’ करने का आरोप लगाया है और सवाल किया है कि क्या तब जो हुआ था वह ‘‘घुसपैठ’’ थी या चीनियों की ‘‘सैर’’ थी. रमेश ने आरोप लगाया कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीनी सैनिकों के बीच पिछले दिनों हुए झड़प के बाद पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस सप्ताह की शुरुआत में संसद में ‘सबसे निरर्थक’ बयान पढ़ने के लिए ‘मजबूर’ किया. कांग्रेस नेता ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर भी उन पर निशाना साधने का काम किया.

Also Read: ‘चीन कर रहा है युद्ध की तैयारी’, भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन होने पर बोले राहुल गांधी 1962 युद्ध का लेकर क्या कहा

1962 में जो हुआ उसका उदाहरण देते हुए, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जब चीन की ओर से हमला किया जा रहा था तो हमला राज्यसभा और लोकसभा में बहस हो रही थी. पंडित जवाहरलाल नेहरू और मंत्रिमंडल में उनके सहयोगियों ने सरकार की तीखी आलोचना को सुना और सुना ही नहीं उसका जवाब भी दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >