Birthday Special: कपिल सिब्बल एक पैरवी की लेते हैं लाखों रुपये, करोड़ों के मालिक हैं सपा सांसद, कारों के भी शौकीन

Birthday Special: राज्य सभा सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता कपिल सिब्बल आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. पेशे से वकील कपिल सिब्बल का जन्म 8 अगस्त 1948 में जालंधर पंजाब में हुआ था.

Birthday Special: पूर्व कांग्रेस नेता और समाजवादी पार्टी के मौजूदा सांसद कपिल सिब्बल देश के जाने-माने वकील हैं. राजनीति के साथ-साथ कपिल सिब्बल एक गीतकार भी हैं. उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए गीत भी लिखे हैं. फिल्म शोरगुल के गीत ‘तेरे बिना’ और ‘मस्त हवा’ को सिब्बल ही ने लिखा है.

Birthday Special: सिब्बल को विरासत में मिली वकालत

कपिल सिब्बल को विरासत में वकालत मिली है. उनके पिता हीरा लाल सिब्बल देश के प्रसिद्ध वकील थे. सिब्बल का परिवार विभाजन के दौरान भारत में आया था.

हार्वर्ड से कानून की डिग्री ले चुके हैं कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल ने आरंभ शिक्षा पंजाब में हुई, फिर 1960 के दशक में दिल्ली चले गए. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और कानून की डिग्री ली. उसके बाद उन्होंने हार्वर्ड से भी कानून की डिग्री ली. 1973 में उन्होंने सिविल सेवा में शामिल होने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया और वकालत को ही अपना करियर बनाया. सिब्बल को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का मौका मिला.

कपिल सिब्बल का राजनीतिक सफर

कपिल सिब्बल पहली बार कांग्रेस पार्टी से 1998 में बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गए. उन्होंने चांदनी चौक से लोकसभा का चुनाव लड़ा और 2004 और 2009 में जीत हासिल की. मनमोहन सिंह सरकार में सिब्बल सूचना मंत्री, मानव संसाधन मंत्री, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और कानून मंत्री रहे.

Birthday Special: एक केस की पैरवी करने के लिए सिब्बल लेते हैं लाखों रुपये

कपिल सिब्बल की पहचान देश के मशहूर वकीलों में होती है. उनकी फीस लाखों रुपये है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई की 20 से 25 लाख रुपये जार्च करते हैं. जबकि हाई कोर्ट में उनकी फीस 9 से 16 लाख रुपये है.

करोड़ों रुपये से मालिक हैं कपिल सिब्बल

कांग्रेस का हाथ छोड़कर सपा की साईकिल में सवार कपिल सिब्बल करोड़ों रुपये के मालिक हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 600 करोड़ रुपये की है. वर्तमान में कपिल सिब्बल के पास 300 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है. इसके अलावा करोड़ों रुपये उनकी पत्नी के पास भी हैं. इसके अलावा करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी भी उनके नाम है. लुधियाना, चंडीगढ़, दिल्ली और बेंगलुरु में उनकी प्रॉपर्टी है. इसके अलावा सिकंदराबाद, पटना, दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम और हैदराबाद में भी उनकी संपत्ति है.

कारों के शौकीन हैं कपिल सिब्बल

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल कारों के बड़े शौकीन हैं. उनके पास महंगी कारों का अच्छा कलेक्शन है. उनके पास सुजुकी जीप, Hyundai Sonata, Toyota Corolla, Maruti Desire, Mercedes GLC Toyota Camry है. इसके अलावा उनके पास मोटरसाइकिल की भी अच्छी रेंज है. उनके पास Royal Enfield और Hero Splendor बाइक भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >