Biporjoy Cyclone: चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ मचाएगा तबाही, 76 ट्रेन रद्द

Biporjoy Cyclone: अनुपम, डिप्टी कमांडेंट (एनडीआरएफ, गांधीनगर) ने बताया कि टीमें निचले इलाकों का जायजा ले रही हैं. राहत कार्य किए जा रहे हैं. शाम 4-8 बजे तक इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा. चक्रवात के लिए हमें अलग तरह से तैयारी करनी पड़ती है. इसमें कटिंग का काम ज्यादा होता है.

उत्तर पूर्व अरब सागर के ऊपर बना अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ उत्तर की ओर बढ़ रहा है. अनुमान है कि तट से टकराते समय तूफान की स्पीड 125 से लेकर 150 किलोमीटर तक रह सकती है. पश्चिम रेलवे ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर 76 ट्रेन को रद्द कर दिया गया है, जबकि 36 को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया है.

चक्रवात बिपरजॉय का असर मोरबी में देखने को मिला जहां तेज़ हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली. उत्तर पूर्व अरब सागर के ऊपर बना अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ उत्तर की ओर बढ़ रहा है. अनुमान है कि तट से टकराते समय तूफान की स्पीड 125 से लेकर 150 किलोमीटर तक रह सकती है. गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार को जखौ बंदरगाह के पास चक्रवात ‘बिपरजॉय’ की संभावित दस्तक से पहले राज्य प्रशासन ने तट के पास रहने वाले 74,000 से अधिक लोगों को एहतियात के तौर पर स्थानांतरित कर दिया है और बचाव एवं राहत उपायों के लिए आपदा प्रबंधन इकाइयों को तैनात किया है.

डॉ मृत्युंजय महापात्र (महानिदेशक, आईएमडी) ने बताया कि चक्रवात जब कराची और मांडवी के बीच तट को पार करेगा तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा रह सकती है. ये गति एक VSCS(बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान) की गति है. इसके प्रभाव के कारण नुकसान हो सकता है. आज पूरे दिन समुद्र में ऐसी(ऊंची लहरें) ही स्थिति रहेगी.

IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा है कि चक्रवात बिपरजोय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है. यह जखाऊ से करीब 180 किमी की दूरी पर है. इसकी हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल रहा है. यह शाम तक तट पर पहुंचेगा. यह अति गंभीर चक्रवाती तूफान है. इसकी वजह से पेड, छोटे मकान, मिट्टी के घर, टिन के घरों को नुकसान हो सकता है.

अमित अरोड़ा (कलेक्टर, कच्छ, गुजरात) ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार आज शाम 4-5 बजे के बीच लैंडफॉल करेगा. जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार है. 47000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. 6 NDRF, 3 RPF और 2 SDRF की टीम लगायी यगी है. आर्मी को स्टैंड बाय पर रखा गया है.

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के तेज होने से गुजरात में उच्च ज्वार की लहरें उठीं. आईएमडी के अनुसार, वीएससीएस (बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान) ‘बिपरजॉय’ आज शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ और उससे सटे पाकिस्तान के तटों बी/डब्ल्यू मांडवी और कराची को पार कर जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >