Biparjoy Cyclone: बिपरजॉय के कारण राजस्थान में होगी भारी बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम

Biporjoy Cyclone Today 18 June 2023 : बिपरजॉय तूफान का असर गुजरात के बाद अब राजस्थान में दिखने लगा है. राज्य में भारी बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चक्रवात कमजोर हो गया है. 16 जून की मध्यरात्रि को गहरे दबाव के रूप में तब्दील हो गया. यह जालोर और बाड़मेर के आस-पास के क्षेत्रों के माध्यम से राजस्थान में प्रवेश किया. यह और कमजोर हो गया है और वर्तमान में एक depression बन गया. मौसम विभाग ने बताया चक्रवात बिपरजॉय उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है.

2:38 AM. 19 Jun 23 2:38 AM. 19 Jun

कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना

आगामी 24 घंटों में अजमेर और उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 24 घंटों के दौरान पाली, सिरोही ,राजसमंद और उदयपुर में विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि अजमेर, भीलवाडा, चित्तौड़गढ, डूंगरपुर, टोंक , बूंदी, जयपुर, नागौर, और जालोर में कहीं-कहीं भारी और अतिभारी बारिश का दौर जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि राज्य के उत्तर पश्चिमी इलाकों हनुमानगढ, गंगानगर, चूरू और बीकानेर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

2:38 AM. 19 Jun 23 2:38 AM. 19 Jun

बिपरजॉय के कारण राजस्थान में भारी बारिश

राजस्थान के तीन जिलों विशेषकर जालोर, सिरोही और बाड़मेर में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से हुई भारी बारिश के कारण लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. पाली जिले में निचले इलाके में जलभराव के कारण फंसे करीब आधा दर्जन लोगों को राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) के दल ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है.

2:38 AM. 19 Jun 23 2:38 AM. 19 Jun

तटरक्षक ने गुजरात तटरेखा के पास पोत, विमान तैनात किए

आईसीजी ने बताया कि अभी तक किसी भी नाव/वस्तु के बह जाने की कोई सूचना नहीं है. चक्रवात गुरुवार शाम को गुजरात के कच्छ तट पर जखौ के निकट पहुंचा था, जिसके कारण कई पेड़ एवं खंभे गिर गए थे और मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे. आईसीजी ने एक बयान में कहा कि भारतीय तटरक्षक के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के मुख्यालय के तहत आने वाली सभी इकाइयां बिपरजॉय चक्रवात के बाद समुद्र में प्रतिक्रिया कार्रवाई में जुट गयी हैं.

2:38 AM. 19 Jun 23 2:38 AM. 19 Jun

तटरक्षक ने गुजरात तटरेखा के पास पोत, विमान तैनात किये

भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण गुजरात तट को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अपने पोत और विमानों को तैनात किया है. यह जानकारी आईसीजी की ओर से दी गयी है.

8:02 PM. 18 Jun 23 8:02 PM. 18 Jun

चक्रवात बिपरजॉय गुजरात के बाद राजस्थान में मचायेगा तबाही, भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी

IMD दिल्ली के वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा, चक्रवात अभी दक्षिणी राजस्थान के मध्य में है. आज शाम तक इसका प्रभाव रहेगा. दक्षिणी राजस्थान में आज अति भारी बारिश हो सकती है. कल मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में 2-3 दिनों में बारिश होगी. अरब सागर से आने वाली हवाओं के कारण दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश हो रही है. पूर्वी भारत में 2-3 दिनों में मानसून आने की संभावना है.

8:02 PM. 18 Jun 23 8:02 PM. 18 Jun

गुजरात, राजस्थान व मध्य प्रदेश में बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवात ‘बिपारजॉय’ दक्षिण राजस्थान में एक ‘दबाव’ क्षेत्र में तब्दील हो गया है और रविवार को इसके तीव्र बने रहने तथा गुजरात, राजस्थान व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसके कारण बारिश होने का अनुमान है.

8:02 PM. 18 Jun 23 8:02 PM. 18 Jun

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का कहर, गुजरात और राजस्थान में हो रही भारी बारिश

‘बिपारजॉय’ के बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान से धीरे-धीरे कम होकर एक ‘दबाव’ क्षेत्र में तब्दील होने के बाद उत्तरी गुजरात के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान बेहद भारी बारिश हुई. अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बनासकांठा और पाटन जिले में निचले इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया.

4:26 PM. 18 Jun 23 4:26 PM. 18 Jun

गुजरात के बाद चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने राजस्थान में मचायी तबाही, पांच जगहों पर ट्रेन की पटरी टूटी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, Biparjoy Cyclone के कारण राजस्थान में पांच जगहों पर पटरी टूट गई. रेलवे ने समय पर कार्रवाई की और यात्री ट्रेनों को डायवर्ट किया. पटरियों को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है.

4:26 PM. 18 Jun 23 4:26 PM. 18 Jun

बिपरजॉय के कारण राजस्थान के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश

अरब सागर में उठे चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहा है. मौसम विभाग ने बाड़मेर, जालोर और सिरोही जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (रेड अलर्ट) जारी किया है. पाली और जोधपुर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. इसी तरह जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, सीकर, नागौर, झुंझुनू, अजमेर, उदयपुर, राजसमंद, जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

4:26 PM. 18 Jun 23 4:26 PM. 18 Jun

राजस्थान के बाड़मेर में बिपरजॉय के कारण भारी बारिश, बाढ़ जैसी स्थिति बनी

राजस्थान के बाड़मेर में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव साफ दिख रहा है. शहर में भारी बारिश हुई. शहर में भीषण जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है.

4:26 PM. 18 Jun 23 4:26 PM. 18 Jun

उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय

मौसम विभाग ने बताया चक्रवात बिपरजॉय उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है. 16 जून की मध्यरात्रि को गहरे दबाव के रूप में तब्दील हो गया. यह जालोर और बाड़मेर के आस-पास के क्षेत्रों के माध्यम से राजस्थान में प्रवेश किया. यह और कमजोर हो गया है और वर्तमान में एक depression बन गया.

2:15 PM. 18 Jun 23 2:15 PM. 18 Jun

कमजोर हुआ चक्रवात बिपरजॉय

बिपरजॉय तूफान का असर गुजरात के बाद अब राजस्थान में दिखने लगा है. राज्य में भारी बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चक्रवात कमजोर हो गया है.

मुख्य बातें

Biporjoy Cyclone Today 18 June 2023 : बिपरजॉय तूफान का असर गुजरात के बाद अब राजस्थान में दिखने लगा है. राज्य में भारी बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चक्रवात कमजोर हो गया है. 16 जून की मध्यरात्रि को गहरे दबाव के रूप में तब्दील हो गया. यह जालोर और बाड़मेर के आस-पास के क्षेत्रों के माध्यम से राजस्थान में प्रवेश किया. यह और कमजोर हो गया है और वर्तमान में एक depression बन गया. मौसम विभाग ने बताया चक्रवात बिपरजॉय उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >