Bihar Politics : बिहार में AI Video पर मचा बवाल, कांग्रेस ने कहा- मां को राजनीति में लाना ठीक नहीं

Bihar Politics : 36 सेकेंड के AI वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. इसमें पीएम मोदी से मिलते शख्स और उनकी मां हीराबेन जैसी दिखने वाली महिला नजर आ रहीं है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया– “साहब के सपनों में आईं मां, देखिए रोचक संवाद.”

Bihar Politics : बिहार में वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी को गाली विवाद के बीच कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया, जिससे सियासी माहौल और गर्म हो गया. इस वीडियो पर बीजेपी ने रिएक्शन दिया है. पार्टी ने एक्स पर इस वीडियो को लेकर कहा, ‘’पहले प्रधानमंत्री पीएम मोदी की स्वर्गीय माता जी को कांग्रेस-RJD के मंच से गालियां दी गई. अब उनकी मां का वीडियो बनाकर अपमान किया जा रहा है. कुछ तो शर्म करो कांग्रेस वालों, और कितना नीचे गिरोगे?‘’

पीएम मोदी और उनकी मां पर बना ai वीडियो का स्क्रीन शॉट

जनता इसका जवाब देगी : विजय कुमार सिन्हा

बिहार कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए AI जनरेटेड वीडियो में पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां जैसी दिखने वाली महिला दिखाई गई है. इस वीडियो पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिहार की संस्कृति और मूल्यों से भटक गई है. यह अराजक मानसिकता का प्रतीक है, जिसे भारतीय संस्कृति और समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा. जनता इसका जवाब देगी और कांग्रेस को सबक सिखाएगी.

मां को राजनीति में लाना ठीक नहीं : कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत

मामले पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि पीएम मोदी की मां हमारे लिए सम्माननीय हैं. इस वीडियो के जरिए संदेश देना था कि चुनाव में उनकी दिवंगत मां का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. किसी मां को राजनीति में लाना ठीक नहीं है. कांग्रेस ने इस वीडियो से एक अच्छा संदेश देने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें : Bihar Election 2025: मां की गाली पर इमोशनल हुए PM Modi, बोले- कांग्रेस और RJD छठी मैया से माफी मांगे

कांग्रेस बहुत नीचे गिर चुकी है : अशोक चौधरी

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार कांग्रेस के AI जनरेटेड वीडियो पर कहा कि यह निंदनीय है. कांग्रेस बहुत नीचे गिर चुकी है. देश की जनता कांग्रेस को स्वीकार करने को तैयार नहीं है, उन्हें इसकी वजहों पर सोचना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >