वाजपेयी के जन्मदिन पर 12 लाख किसानों को मिलेगा दो साल का बोनस, बैंक खाते में आएंगे इतने रुपये

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा, हमने दिल्ली में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वे एक समृद्ध, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में हमारा समर्थन करेंगे.

छत्तीसगढ़ में धमाकेदार जीत के बाद विष्णु देव साय के नेतृत्व में बीजेपी सरकार पूरी तरह से एक्शन में आ गई है. मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर राज्य के 12 लाख किसानों को बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी में हैं. इस दिन सरकार किसानों के खाते में दो साल का बोनस डालने वाली है.

किसानों के खाते में आएंगे इतने रुपये

छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थिति उनके आवास पर मुलाकात की थी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा, हमने दिल्ली में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वे एक समृद्ध, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में हमारा समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा, दो वर्षों का लंबित बोनस के रूप में 37,16,38,96,000 रुपये 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर करीब 12 लाख किसानों को दिये जाएंगे.

18 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद करेगी सरकार

प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान साय ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 18 लाख से अधिक परिवारों को आवास की मंजूरी दी गयी है. साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद 3100 रुपये में करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा कर रही है.

Also Read: अमित शाह ने पूरा किया अपना वादा! विधायक बनते ही विष्णुदेव साय को बना दिया बड़ा आदमी

बृजमोहन अग्रवाल ने किसानों को बोनस दिये जाने की जानकारी दी

छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है और पूरा देश और दुनिया इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाता है. इसी शुभदिन पर मुख्यमंत्री जी राज्य के किसानों को दो साल का बोनस उनके बैंक खाते में डालेंगे. यही मोदी जी की गारंटी है. मोदी जी ने जो भी गारंटी दी है, वह सभी पूरी होगी. इससे लोगों के मन में बीजेपी के प्रति विश्वसनीयता का भाव जागेगा. लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी की प्रचंड जीत होगी.

22 जनवरी को कांग्रेस का हो जाएगा सफाया

छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, अभी तो सरकार को बने केवल 15 दिन हुए हैं और कांग्रेस में अभी से घबराहट दिख रही है. जब 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राणा प्रतिष्ठा होगी, तो कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा.

सचिन पायलट कांग्रेस को छत्तीसगढ़ को डूबा देंगे : बृजमोहन अग्रवाल

कांग्रेस द्वारा सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ की कमान दिए जाने पर पूछे गए सवाल पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, सचिन पायलट कांग्रेस को राज्य में फिर से हाशिए में ले जाएंगे. पायलट कब डूबो देगा और कब उड़ा देगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है. मालूम हो कांग्रेस ने सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >