Big Accident: मध्य प्रदेश के मंदसौर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी वैन, कई लोगों के मरने की आशंका

Big Accident: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा-टकरावत फंटे पर यात्रियों से भरी एक ईको गाड़ी कुएं में गिर गई है. हादसे में कई लोगों के मारे जाने की संभावना है. वहीं घटना के बाद बचाव अभियान जारी है.

Big Accident: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है. एक वैन के कुएं में गिर जाने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. घटनास्थल पर राहत और बचाव काम जारी है. एक अधिकारी ने बताया कि नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के तहत कचरिया गांव में यह घटना हुई है.

राहत और बचाव कार्य जारी

बताया जा रहा है कि घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) समेत कई और एजेंसियां बचाव अभियान में जुटी हुई हैं. मौके पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि ऐसा लगता है कि चालक ने वैन से नियंत्रण खो दिया और वैन सड़क से फिसलकर कुएं में जा गिरी.

कई लोगों के मारे जाने की आशंका

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि हादसे में कई लोगों के मारे जाने की संभावना है. उन्होंने कहा “कितने लोगों की मौत हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है. वैन में दो बच्चों समेत 13 लोग सवार थे. चार लोगों को कुएं से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, बचाव अभियान अब प्राथमिकता है. कुएं में जहरीली गैस है.”

Also Read: पहलगाम आतंकी हमले के कसूरवारों की खैर नहीं, NIA ने की प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ, मिले अहम सुराग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >