आतंकी विस्फोट के बीच भारत जोड़ो यात्रा कठुआ से फिर शुरू, कड़ी सुरक्षा में चल रहे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू किया. कड़ी सुरक्षा में राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं. बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घाटी पहुंचने से दो दिन पहले शहर के बाहरी हिस्से में एक के बाद एक कर दो विस्फोट हुए थे.

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर पहुंच गई है. आज यानी रविवार को अपने काफिले के साथ राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू किया. यात्रा में भारी भीड़ के साथ राहुल गांधी आगे बढ़ रहे हैं. गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कश्मीर पहुंचने से पहले पूरी घाटी दो विस्फोट से गूंज उठी थी.

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू पहुंचने से दो दिन पहले शहर के बाहरी हिस्से में एक के बाद एक कर दो विस्फोट हुए थे. धमाके में नौ लोग घायल हो गए थे. धमाकों को लेकर पुलिस ने कहा कि जिस जगह विस्फोट हुए हैं वहां आसपास कबाड़ी की दुकानें भी हैं. वहीं पुलिस ने आशंका जताई है कि नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में मरम्मत की एक दुकान में खड़ी एसयूवी और पास के कबाड़ खाने में एक वाहन में विस्फोट करने के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया गया था.

पुलिस ने जारी किया है हाई अलर्ट: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव के दौरान जम्मू-कश्मीर पहुंच गई है. वहीं, गणतंत्र दिवस भी है. ऐसे में पुलिस ने पूरे प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा है. पुलिस पूरी तरह सतर्कता बरत रही है. जाहिर है घाटी में आतंकी एक बार फिर सक्रिय है, और धमाके कर उन्होंने अपनी मंशा भी साफ कर दी है. पुलिस के मुताबिक बीते दिन जो धमाके हुए थे उसमें पहला नरवाल-सिधरा बाईपास पर बजलता में एक डंपर के नीचे हुआ था. इसके बाद 50 मीटर की ही दूरी पर एक और विस्फोट हुआ था.

Also Read: Tripura Election 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, 16 फरवरी को होगा मतदान, 2 मार्च को नतीजे

राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी: बता दें, जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा कठुआ के हीरा नगर से शुरू होकर सांबा जिले में दाखिल हो गया है. यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी 21 किलोमीटर पैदल चले. हटली मोड़ से लेकर जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर छन्न अरोड़ियां तक राहुल गांधी और उनके साथ यात्रा में शामिल लोग उनके साथ रहे. वहीं कश्मीर में हुए धमाके को लेकर टाइट सिक्योरिटी में राहुल गांधी पैदल यात्रा कर रहे हैं.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >