‘भारत जोड़ो यात्रा’: ‘नफरत को भारत से मिटाने की जरूरत’, बोले राहुल गांधी

‘भारत जोड़ो यात्रा’ : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि किसानों और युवाओं के बीच डर फैलाया जा रहा है. हिंदू धर्म में कहीं नहीं लिखा कि कमजोर को मारो.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह दिल्ली में प्रवेश कर गयी. दिल्ली में यात्रा से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नफरत को भारत से मिटाने की जरूरत है. केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ये मोदी नहीं, अडानी-अंबानी की सरकार है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आगे कहा कि किसानों और छोटे व्यापारियों की समस्या का हल निकाला जाना चाहिए. देश के युवा पकौड़े बनाने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि आपका ध्यान इधर से उधर भटकाने का काम किया जा रहा है जो सच्चे मुद्दे हैं उस पर आपका ध्यान हटाने की साजिश की जा रही है.

चीन ने हमारी 2 हजार वर्ग किमी. की जमीन पर किया कब्जा

राहुल गांधी ने कहा कि मेरी छवि को खराब करने के लिए भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपये लगा दिये. चीन के साथ तनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है. चीन ने हमारी 2 हजार वर्ग किमी. की जमीन पर कब्जा कर लिया है.

मोदी की सरकार नहीं, अंबानी अडानी की सरकार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं, अंबानी अडानी की सरकार है. मैं 2,800 किमी चला, मुझे कहीं भी नफरत या हिंसा नहीं दिखी मगर मैं जब भी न्यूज चैनल खोलता हूं तो हमेशा नफरत-हिंसा दिखाई देती है.

Also Read: सावरकर पर विवादित बयान देकर फंसे राहुल गांधी, परिवाद मामले में 9 जनवरी को सुनवाई, बढ़ी मुश्किलें…
किसान और छोटे व्यापारियों की चर्चा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के 2-3 अरबपतियों को 1 लाख करोड़, 2 लाख करोड़, 3 लाख करोड़ आसानी से दे दिया जाता है मगर ये(किसान और छोटे व्यापारी) बैंक के सामने जाते हैं तो इनको धकेलकर निकला दिया जाता है. उन्होंने कहा कि अगर इस देश को कोई रोजगार दे सकता है तो वो किसान और छोटे व्यापारी दे सकते हैं क्योंकि ये देश में लाखों हैं. ये लोग 24 घंटे लगे रहते हैं. इनके लिए बैंक के दरवाजे बंद रहते हैं.

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा

लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा डर गयी है इसलिए कोरोना का बहाना हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री को कहा कि देश में कोरोना बढ़ रहा है इसका प्रचार करो. प्रचार करके पीएम संसद में मास्क लगाकर आए और मैंने उन्हें बाहर देखा जहां वे बिना मास्क के थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >