‍‍Bhagwant Mann Cabinet: किसान-वकील-डॉक्टर और व्‍यवसायी.. पंजाब में AAP की सरकार में ये हो रहे हैं शामिल

Bhagwant Mann Cabinet: पंजाब की नयी सरकार में जो नेता मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, उसमें हरपाल सिंह चीमा बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस प्रमुख रूप से शामिल हैं.

Bhagwant Mann Cabinet: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में 10 विधायक आज यानी शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसको लेकर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर ट्विटर पर शुक्रवार को शेयर किया था. उन्होंने अपने संदेश में कहा था कि, पंजाब की आप सरकार में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उन्होंने कहा है कि, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है.

आज शपथ लेने वाले विधायकों के नाम

पंजाब की नयी सरकार में जो नेता मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, उसमें हरपाल सिंह चीमा बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस प्रमुख रूप से शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री शामिल हो सकते हैं.

आज पंजाब सरकार में जो नेता मंत्रीपद की शपथ ले रहे हैं उन 10 मंत्रियों में से पांच पंजाब के मालवा से हैं. इसके अलावा चार मंत्री माझा से और एक दोआबा से हैं. इन सबके अलावा एक महिला नेता को भी मंत्री बनाया जाएगा. जो नेता आज मंत्रीपद की शपथ लेंगे उनमें सबसे खास नाम हरपाल सिंह चीमा का है. हरपाल सिंह चीमा पिछली विधानसभा में नेता विपक्ष थे इसके अलावा वो दिड़बा से दूसरी बार विधायक बने हैं. वो पेशे से वकील हैं.

इसके अलावा डॉ. बलजीत कौर को भी आज मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है. बता दें, डॉ. बलजीत कौर मलोट से विधायक हैं. वो AAP पार्टी के नेता और पूर्व सांसद साधु सिंह की बेटी हैं. सबसे खास बात की तीन महीने पहले ही उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर पार्टी ज्वाइन किया था.

इसके अलावा आज हरभजन सिंह ईतो भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. हरभजन सिंह जंडियाला से आप के विधायक हैं. आप में शामिल होने से पहले वो ईटीओ (ETO) थे. उन्होंने 2017 में वीआरएस लेकर नौकरी छोड़ दी थी. आज डॉ. विजय सिंगला भी मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. पेशे से डॉक्टर विजय सिंगला ने सिद्धू मूसेवाला को हराया है.

आज विधायक लालचंद कटारुचक्‍क भी शपथ ले रहे हैं. वो भोआ से विधायक चुने गए हैं. इसके अलावा गुरमीत सिंह मीत भी आज मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. वो आम आदमी पार्टी पंजाब की यूथ विंग के अध्यक्ष हैं. वो बरनाला से दूसरी बार विधायक बने हैं. इसके अलावा आज कुलदीप सिंह धालीवाल को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला से विधायक हैं.

विधायक लालजीत सिंह भुल्लर को भी आज मंत्री बनाया जा रहा है. वो पट्टी से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं. इसके अलावा विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा को भी आज मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है. वो होशियारपुर से विधायक हैं. पेशे से वे व्यवसायी हैं. बात करें मंत्रिमंडल की तो हरजोत सिंह बैंस आज शपथ लेने वालों में सबसे युवा मंत्री हैं. वो महज 31 साल के हैं. वो आनंदपुर साहिब सीट से चुनाव जीते हैं.

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >