Bengaluru stampede Karnataka CM Siddaramaiah

Bengaluru Stampede: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को जारी किया नोटिस, 10 जून को सुनवाई

Bengaluru Stampede: कर्नाटक हाई कोर्ट ने गुरुवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की घटना पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है. हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 75 लोग घायल हुए थे. हाई कोर्ट ने घटना पर स्वत: संज्ञान लिया और आगे की स्थिति रिपोर्ट मांगी है.

Bengaluru Stampede: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए भगदड़ पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया. कोर्ट ने कहा, “विभिन्न समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हुई हैं, जिनमें आरसीबी के विजय जश्न के दौरान हुई त्रासदी का वर्णन किया गया है जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 75 लोग घायल हो गए. यह अदालत इस घटना का संज्ञान ले रही है.” वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण श्याम ने कहा कि विधान सौदा और स्टेडियम में दो कार्यक्रम हुए, उन्हें यह ब्यौरा देना चाहिए कि एम्बुलेंस कहां तैनात की गई थीं.”

10 जून को होगी सुनवाई

कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी करते हुए हाई कोर्ट ने कहा, “त्रासदी के कारण का पता लगाने और भविष्य में इसे कैसे रोका जाए, इस विषय पर हमें कई व्यक्तियों से पत्र प्राप्त हुए हैं. हम राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हैं.” कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 जून को तय की है.

अटॉर्नी जनरल ने बताया, अपेक्षा से अधिक लोगों के जुटने से मची भगदड़

कर्नाटक के अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट में कहा कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात था, लेकिन बुधवार को स्टेडियम के पास अपेक्षा से अधिक लोग एकत्र हुए. एजी ने कहा, “पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जिनमें 1318 और कुल 1483 अधिकारी शामिल थे, मैदान पर मौजूद थे. स्टेडियम के पास 2.5 लाख से अधिक लोग एकत्र हुए थे.” उन्होंने कहा, “हम भी इसे लेकर उतने ही चिंतित हैं, जितने अन्य लोग. मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया पहला बयान मुआवजा दिए जाने और चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराए जाने के बारे में था. हम कल रात से ही काम कर रहे हैं. हम किसी भी सुझाव के लिए तैयार हैं.”

आरसीबी की जीत का मनाया जा रहा था जश्न, स्टेडियम में पहुंच गए 2-3 लाख लोग

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी ने 18 साल बाद खिताब जीता. आरसीबी की ऐतिहासिक जीत पर कर्नाटक में जोरदार जश्न मनाया. बेंगलुरु में विराट कोहली सहित टीम के खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जुट गए. खिलाड़ियों की विक्ट्री परेड खुली बस में निकाली गई थी. खिलाड़ियों के चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचने से पहले लाखों की संख्या में प्रशंसक पहुंच गए और अंदर घुसने की कोशिश करने लगे. इस दौरान भगदड़ मची, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए.

आरसीबी और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी करने की तैयारी

बेंगलुरु के शहरी उपायुक्त जी जगदीश ने कहा कि भगदड़ की घटना की जांच में शामिल होने के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पुलिस आयुक्त बी दयानंद को नोटिस जारी किया जाएगा. बेंगलुरु शहरी उपायुक्त जी जगदीश चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ की मजिस्ट्रेट जांच का नेतृत्व कर रहे हैं. जगदीश ने चिन्नास्वामी स्टेडियम का निरीक्षण किया जहां बुधवार को भगदड़ मची थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >