Bengaluru Cafe Blast: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन BJP ऑफिस में धमाके की थी तैयारी, NIA चार्जशीट में खुलासा

Bengaluru Cafe Blast: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को हुए विस्फोट मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आरोपपत्र दाखिल कर दिया है.

Bengaluru Cafe Blast: राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने सोमवार को हाई-प्रोफाइल बेंगलुरु रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया. NIA चार्जशीट में ISIS की साजिश का खुलासा हुआ है.

अयोध्या प्राण-प्रतिष्ठा के दिन हमले की थी साजिश

NIA चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि अयोध्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन बड़े हमले की साजिश रची गई थी. उसी दिन बेंगलुरु में बीजेपी ऑफिस में हमले की तैयारी की जा रही थी. एनआईए ने चार्जशीट में बताया कि आरोपी कई धमाकों की साजिश रच रहे थे.

आरोपियों की हुई पहचान

आरोपियों की पहचान मुसाविर हुसैन शाजिब, अब्दुल मथीन अहमद ताहा, माज मुनीर अहमद और मुजम्मिल शरीफ के रूप में हुई है. इन पर भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया है. इन चारों को पहले गिरफ्तार किया गया था और वे इस मामले में फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

कैफे विस्फोट मामले की जांच जारी

रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को हुए विस्फोट मामले में जांच जारी है. पिछले महीने गिरफ्तार दो आरोपियों को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारी जांच के संबंध में निरीक्षण के लिए घटनास्थल ले गए थे. कैफे में विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में एनआईए ने देश भर में 29 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली है. एनआईए ने तीन मार्च को मामले की जांच अपने हाथ में ली थी और 12 अप्रैल को मास्टरमाइंड अब्दुल मतीन अहमद ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब को कोलकाता में उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया था जहां वे फर्जी पहचान पत्र के साथ रह रहे थे. दोनों आरोपियों के साथ सह-आरोपी माज मुनीर अहमद और कर्नाटक के चिकमंगलूर के खालसा निवासी मुजम्मिल शरीफ को एनआईए पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

विस्फोट में 10 लोग हुए थे घायल

एनआईए ने शहर के ब्रुकफील्ड इलाके में स्थित कैफे में एक मार्च को हुए बम विस्फोट की जांच के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >