Mamata Banerjee

Bengal Violence : दूसरे राज्य के वीडियो किए जा रहे हैं वायरल, ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला

Bengal Violence : इमामों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के वीडियो बीजेपी के कहने पर वायरल किए जा रहे हैं.

Bengal Violence : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इमामों के साथ बैठक में कहा कि मुर्शिदाबाद जिले के कुछ इलाकों में वक्फ अधिनियम को लेकर कुछ अशांति हुई. विपक्ष दावा कर रहा है कि तृणमूल कांग्रेस वक्फ हिंसा में शामिल है, अगर ऐसा होता तो उसके नेताओं के घरों पर हमले नहीं होते. संसद में वक्फ कानून के खिलाफ लड़ाई में तृणमूल कांग्रेस सबसे आगे थी. बीजेपी के इशारे पर बंगाल को बदनाम करने के लिए अन्य राज्यों में हुई हिंसा के वीडियो वायरल किए जा रहे हैं.

ममता बनर्जी ने कहा कि भारत की प्रगति में सभी धर्मों के लोगों ने भूमिका निभाई है, लेकिन संविधान को कमजोर करने के प्रयास जारी हैं. मुर्शिदाबाद में हुए सांप्रदायिक दंगे पूर्व नियोजित थे. वक्फ (संशोधन) अधिनियम देश के संघीय ढांचे के खिलाफ है.

हिंसा “सुनियोजित” थी : ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वक्फ कानून को लेकर हिंसा “सुनियोजित” थी. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और बीएसएफ द्वारा राज्य में अशांति को बढ़ावा देने के लिए बांग्लादेशी बदमाशों को प्रवेश की अनुमति देने की साजिश की बात कही. कोलकाता में मुस्लिम मौलवियों के साथ एक बैठक में, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी वक्फ कानून के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे है. उनसे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें : Earthquake : अमेरिका में जोरदार भूकंप, कुत्ते और हाथी सब भागने लगे, देखें वीडियो

ममता ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करती हूं. उन्हें गृह मंत्री (अमित शाह) पर लगाम लगानी चाहिए. वे हमारे खिलाफ साजिश रचने के लिए सभी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. मोदी जी के न रहने पर क्या होगा?”

बंगाल हिंसा में तीन की मौत

बंगाल के मुर्शिदाबाद और दक्षिण 24 परगना जिलों में वक्फ कानून पारित होने के विरोध में व्यापक हिंसा हुई. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं, जिन्हें समशेरगंज में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >