पीएमसीएच में 73 बेडों का नया इमरजेंसी वार्ड शुरू
पीएमसीएच में इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. अब उनको प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर इमरजेंसी वार्ड में सुविधाएं मिलेंगी. शुक्रवार को न्यू मेडिकल इमरजेंसी वार्ड का उद्घाटन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आइएएस ठाकुर ने किया. डॉ. ठाकुर ने बताया कि नये इमरजेंसी वार्ड में कुल 73 बेड हैं जिनमें यूरोलॉजी, हार्ट अटैक, ऑर्थोपेडिक्स, सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी आदि गंभीर रोगियों का इलाज किया जायेगा. इसके साथ ही चार नये मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का भी उद्घाटन किया गया. जहां सभी तरह के गंभीर मरीजों का ऑपरेशन किया जायेगा.