BBC डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर बवाल: संप्रभुता को रौंदने की किसी को अनुमति नहीं, बोले वी मुरलीधरन

जेएनयू में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग पर विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि जेएनयू में पहले भी कुछ ऐसे तत्व थे जो देश विरोधी गतिविधी में शामिल हो चुके हैं. वे देश को तोड़ने की कोशिश भी कर रहे थे.

जेएनयू में बीबीसी वृत्तचित्र पर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि किसी को भी भारत की संप्रभुता को रौंदने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. मुरलीधरन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पार्टी जो स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा होने का दावा करती है, वह देश की संप्रभुता और सुरक्षा नहीं करती है.

कांग्रेस पर निशाना: उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी यह कहते हुए यात्रा निकाल रहे हैं कि देश में नफरत है, लेकिन उनकी पार्टी के नेता के बेटे भी इससे अछूते नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ऐसी नफरत से अछूते नहीं हैं. उनकी ही पार्टी के सदस्य उन्हें गालियां दे रहे हैं. राहुल गांधी को पहले कांग्रेस से नफरत दूर करनी चाहिए.

जेएनयू में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग पर विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि जेएनयू में पहले भी कुछ ऐसे तत्व थे जो देश विरोधी गतिविधी में शामिल हो चुके हैं. वे देश को तोड़ने की कोशिश भी कर रहे थे. विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि ये टुकडे टुकडे गैंग परेशानी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि पुलिस बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.  

एके एंटनी के बेटे ने दिया कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा: गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बीबीसी के वृत्तचित्र के खिलाफ ट्वीट पर हंगामा होता देख पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. अनिल एंटनी ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की घोषणा की. उन्होंने अपने ट्विटर पर त्याग पत्र का एक हिस्सा भी पोस्ट किया. अनिल एंटनी  केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी डिजिटल मीडिया के संयोजक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एवं डिजिटल संचार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह-समन्वयक के पद से इस्तीफा दे दिया है.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: शंघाई सहयोग संगठन: हीना रब्बानी खार के बाद क्या बिलावल भुट्टो आएंगे भारत! विदेश मंत्रालय ने भेजा निमंत्रण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >