भारी बर्फबारी के बीच बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा शुरू हो गई है. वैशाख शुरू होने के साथ ही बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाते हैं और इसकी घोषणा टिहरी नरेश करते हैं.

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए गुरुवार से खोल दिये गये. कपाट सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर श्रद्धालुओं के खोल दिया गया. कपाट खुलने से पहले मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. आर्मी बैंड की मधुर धुन और भक्तों द्वारा जय बद्री विशाल के नारों के बीच बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गये.

मंदिर को 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया

बद्रीनाथ धाम मंदिर को 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है. हालांकि मंदिर के कपाट खुलने के समय वहां भारी बर्फबारी हो रही थी.

चार धाम की यात्रा शुरू

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा शुरू हो गई है. वैशाख शुरू होने के साथ ही बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाते हैं और इसकी घोषणा टिहरी नरेश करते हैं.

Also Read: Kedarnath Dham: श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

खराब मौसम के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार को दर्शन के लिए खोल दिया गया. हालांकि, मौसम खराब रहने की आशंका के मद्देनजर श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है. मौसम विभाग द्वारा 29 अप्रैल तक बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किए जाने की वजह से राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं का पंजीकरण 30 तारीख तक के लिए बंद कर दिया जबकि ऋषिकेश, गौरीकुंड, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग सहित कई जगहों पर यात्रियों को फिलहाल वहीं ठहरने को कहा जा रहा है.

20 क्विंटल फूलों से सजाये गये थे केदारनाथ धाम

मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया था. अत्यधिक ठंड के बावजूद मंदिर के कपाट खुलने का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे. केदारनाथ धाम में रुक- रुक कर बर्फबारी व बारिश को देखते हुए श्रद्धालुओं से यात्रा शुरू करने से पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा प्रतिकूल मौसमी दशाओं के मद्देनजर केदारनाथ धाम में निवास की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने की अपील की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >