Ayodhya Flag Hoisting: ध्वजारोहण समारोह से साकार होगा नव्य अयोध्या का सपना

Ayodhya Flag Hoisting: श्रीराम की पवित्र नगरी अयोध्या अब केवल आस्था का केंद्र नहीं रह गई है, बल्कि एक वैश्विक ‘स्मार्ट स्पिरिचुअल सिटी’ के रूप में उभर रही है. 25 नवंबर को होने वाला ध्वजारोहण समारोह इस नव्य अयोध्या के भव्य रूप का प्रतीक बनेगा. योगी सरकार के विजन, अयोध्या मास्टर प्लान-2031 और विजन 2047 के अनुरूप शहर को धार्मिक पर्यटन, आर्थिक प्रगति, सामाजिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन के आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य है, अयोध्या को विश्व की सबसे बड़ी आध्यात्मिक नगरी के रूप में स्थापित करना.

Ayodhya Flag Hoisting: नव्य अयोध्या की संरचना वैदिक संस्कृति और वास्तु सिद्धांतों से प्रेरित है. नागर शैली में निर्मित भव्य राम मंदिर इस योजना का केंद्र है, जो गुप्तकालीन परंपरा को पुनर्जीवित करता है.

  • 750 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा भव्य रामायण संग्रहालय (टेम्पल म्यूजियम) पर्यटकों को विशेष आध्यात्मिक अनुभव देगा.
  • 3डी मॉडल्स, डिजिटल गैलरी, लाइट एंड साउंड शो और राम वन गमन पथ की जीवंत प्रस्तुति इसकी प्रमुख विशेषताएं होंगी.
  • 108 प्राचीन तालाबों का पुनरुद्धार, सरयू घाटों का कायाकल्प और ऐतिहासिक परिक्रमा मार्गों का विकास वैदिक जल-संरक्षण एवं विरासत संरक्षण के प्रतीक बन रहे हैं.
  • श्री राम हेरिटेज वॉक, जिसमें 162 टेराकोटा म्यूरल्स रामायण कथाओं को दर्शाएंगे, शहर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देगा.

विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा शहर, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई ऊर्जा

  • महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया भर के पर्यटकों का स्वागत करेगा.
  • अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण और प्रस्तावित मेट्रो नेटवर्क से यात्रियों को निर्बाध आवागमन मिलेगा.
  • स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, अंडरग्राउंड ड्रेनेज नेटवर्क और वेस्ट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाएगी.
  • 550 एकड़ की नव्य अयोध्या टाउनशिप में अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिसिटी डक्ट्स, ईवी चार्जिंग स्टेशन और आधुनिक शहरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं.
  • फ्लेमिश यूनिवर्सिटी के सहयोग से विश्व स्तरीय योग-आयुर्वेद और वेलनेस केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं.

हरित विकास—अयोध्या का नया पर्यावरणीय मॉडल

  • 15,000 पेड़ों का मियावाकी तकनीक से रोपण कर ग्रीन बेल्ट विकसित की जा रही है.
  • वैदिक फॉरेस्ट, इको-सेंसिटिव जोन और सरयू तटों पर वेटलैंड्स को जैव-विविधता हॉटस्पॉट में बदला जा रहा है.
  • यूपी सोलर पॉलिसी-2022 के तहत अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे ‘सन सिटी’ की प्राचीन पहचान फिर स्थापित होगी.

स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को नए अवसर

योगी सरकार के विजन में अयोध्या केवल धार्मिक पर्यटन का केंद्र नहीं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों का नया हब भी बनेगी.

  • अवधी थीम आधारित बाजारों में हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्त्र और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा.
  • दीपोत्सव और अन्य सांस्कृतिक पर्वों के माध्यम से इवेंट-आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
  • हेरिटेज वॉक, सांस्कृतिक सर्किट और महिला-युवा केंद्रित गतिविधियों से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे.

विकास और विरासत का परिपूर्ण संतुलन—नये भारत की तस्वीर बनेगी अयोध्या

  • अयोध्या आस्था, तकनीक और प्रकृति का त्रिवेणी संगम बनेगी
  • युवा पीढ़ी के लिए नए रोजगार और उद्यमिता के अवसर खुलेंगे
  • शहर वैश्विक धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा
  • नयी अयोध्या—नये भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान बनने की ओर तेजी से अग्रसर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >