Assembly Poll: कांग्रेस ने झारखंड समेत 4 चुनावी राज्यों के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, इन नेताओं को किया शामिल

Assembly Poll: कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है. इसी सिलसिले में गुरुवार को चुनावी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान किया.

Assembly Poll: कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान किया. जिसमें 14 नेताओं को शामिल किया गया है. जिन्हें अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है.

कांग्रेस ने गिरीश चोडनकर को सौंपी झारखंड की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जो स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है, उसमें गिरीश चोडनकर को अध्यक्ष बनाया है. इसके अलावा पूनम पासवान और प्रकाश जोशी को उनके सहयोगी के रूप में स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया है.

अजय माकन को हरियाणा की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने अजय माकन को हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी है. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अजय माकन को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया है. जबकी उनकी टीम में मनिकम टैगोर, जिग्नेश मेवाणी और श्रीनिवास बीवी को सदस्य बनाया है.

मधुसूदन मिस्त्री को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मधुसूदन मिस्त्री को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया है. जबकि उनकी के साथ सप्तगिरी शंकर उल्का, मंसूर अली खान और सिरिवेला प्रसाद को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.

सुखजिंदर सिंह रंधावा जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी

सुखजिंदर सिंह रंधावा को कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी सौंपी है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जो स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है, उसमें सुखजिंदर सिंह रंधावा को अध्यक्ष, एंटो एंटनी और एंटो एंटनी को कमेटी का सदस्य बनाया गया है.

केदारनाथ में भारी बारिश, यात्रा स्थगित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >