Assam Fire: असम के सिलचर में इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग, बिल्डिंग से गिरकर एक लड़की घायल, कई बच्चे फंसे

Assam Fire: असम में एक बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है सिलचर में एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में भीषण आग चल गई. जिसमें कई बच्चे फंसे हुए हैं.

Assam Fire: असम के कछार जिले के सिलचर शहर में आज एक इमारत, जहां कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में भीषण आग लग गई. जिसमें बिल्डिंग से गिरकर एक लड़की घायल हो गई, उसे अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में कई बच्चे फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है.

बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश जारी

आग लगने की घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, उसमें बच्चों को बिल्डिंग की खिड़कियों के सहारे नीचे उतरते और कूदते हुए देखा जा सकता है. बच्चों को सीढ़ी के सहारे बाहर निकालने की भी कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >