Assam Flood: बाढ़ से असम में भयंकर तबाही, अब तक 107 लोगों की मौत, 8.4 लाख से ज्यादा प्रभावित

Assam Flood: असम में बाढ़ से तबाही मची हुई है. पूरा प्रदेश बाढ़ के कारण पानी-पानी हो गया है. बाढ़ से 20 जिलों में 8.4 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित हैं. बाढ़ के कारण 8.4 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं.

Assam Flood: असम बाढ़ से हलकान है. पूरा प्रदेश जलमग्न है. हर तरफ पानी-पानी हो गया है. बाढ़ के कारण असम में अब तक 107 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 8.4 लाख लोग प्रभावित है. असम में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर मेरे गांव में दिख रहा है. शनिवार को धेमाजी जिले के गोगामुख राजस्व क्षेत्र में एक शख्स की मौत हो गई. इसके साथ ही इस साल बाढ़, भूस्खलन, तूफान और बिजली गिरने से संबंधित घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा 107 हो गया है. असम के बारपेटा, कछार, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, ग्वालपाड़ा, गोलाघाट, हैलाकांडी, मोरीगांव, नगांव, समेत कई और जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है.

कछार और मोरीगांव सबसे ज्यादा प्रभावित
असम में कछार और मोरीगांव में सबसे ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. कछार में 1.5 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. इसके अलावा धुबरी और नागांव में बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही मची हुई है. जिला प्रशासन 13 जिलों में 221 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र चला रहा है. इस राहत शिविरों में 72 हजार से ज्यादा विस्थापित लोग शरण लिए हुए हैं. एएसडीएमए ने कहा कि फिलहाल प्रदेश में 1,705 गांव जलमग्न हैं और असम में 39,898.92 हेक्टेयर में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं.

बाढ़ के कारण प्रदेश में भारी नुकसान
असम के बारपेटा, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, ग्वालपाड़ा, कोकराझार, बोंगाईगांव, कछार, चराईदेव, गोलाघाट, मोरीगांव समेत कई इलाकों में बाढ़ से खासी तबाही मची है. बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल समेत अन्य बुनियादी ढांचे को बहुत नुकसान पहुंचा है. अभी निमाटीघाट, तेजपुर और धुबरी में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इसकी सहायक नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. एएसडीएमए ने कहा कि बराक नदी की सहायक नदी कुशियारा भी करीमगंज शहर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

बाढ़ से मिल सकती है राहत
हालांकि असम में बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है. अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में जल जलस्तर तेजी से घट रहा है. गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने भी बराक घाटी और मध्य असम के कुछ जिलों में बारिश की भविष्यवाणी के अलावा कोई चेतावनी जारी नहीं की है. भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >