Assam Elections AAP Candidate List: AAP ने असम के पार्टी उपाध्यक्ष अनुरुपा डेकाराजा को सेंट्रल गोवाहाटी सीट से मैदान में उतारा है. जबकि रेणुका तिमुंगपी बोकाजान से चुनाव लड़ेंगी.
नदुआ से संजीत बोरो को टिकट
आप के राज्य प्रभारी राजेश शर्मा द्वारा जारी सूची में अच्युत दास को नाओबोइचा से टिकट दिया है. जबकि तपन गोगोई को शिवसागर, जाहिदुल इस्लाम खान को चेंगा, रंजीत बोरो को नदुआ, पल्लव सैकिया को टीटाबोर और जिन्ना आमीर हुसैन को पूर्वी गोलपारा से चुनावी मैदान में उतारा है.
आप उम्मीदवारों की पूरी सूची
नाओबोइचा- अच्युत दास
डेरगांव – पुलिन गोगोई
गोहपुर – जरबोम कुटुम
सेंट्रल गुवाहाटी – अनुरूपा देकाराजा
खुमटाई – आशिष हजारीका
शिवसागर – तपन गोगोई
रोंगनादी – टिकेंद्र थापा
चेंगा – जाहिदुल इस्लाम खान
नदुआ – रंजीत बोरो
टीटाबोर – पल्लव सैकिया
ईस्ट गोलपारा – जिन्ना आमीर हुसैन
राहा – बरुण बिकास दास
बोकाजान – रेनुका टिमुंगपी
बिश्वनाथ – अनंता गोगोई
असम में आप को खोलना है खाता
आम आदमी पार्टी असम विधानसभा में अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाया. इस बार आप यहां से विपक्षी दल के साथ गठबंधन किए बिना चुनाव लड़ेगी.
असम विधानसभा में पार्टियों की क्या है स्थिति
वर्तमान में 26 सदस्यीय असम विधानसभा में सत्तारूढ़ बीजेपी की ताकत 64 है, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) के पास 9 विधायक, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के पास 7 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के पास 3 सदस्य हैं. विपक्ष में कांग्रेस के 26 विधायक, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के 15 सदस्य और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) का एक विधायक है. एक निर्दलीय विधायक भी है. राज्य में मतगणना चार मई को होगी.
