Assam: रैगिंग से बचने के लिए डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के छात्र ने दूसरी मंजिल से लगायी छलांग, 3 गिरफ्तार

घटना 26 नवंबर की है जब छात्र को बेरहमी से प्रताड़ित किया गया जिसके बाद वह रैगिंग से बचने के लिए छात्रावास की दूसरी मंजिल से कूद गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार छात्र को गंभीर रूप से चोट लगी है और vertebral फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा.

असम के डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय से एक रैगिंग की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि स्नातकोतर के छात्र के साथ छात्रावास में रैगिंग की गयी. जिसमें छात्र को गंभीर रूप से चोटें भी आयी हैं. घायल हालत में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रैगिंग के आरोप में तीन छात्र गिरफ्तार, 18 निष्कासित

छात्र के साथ रैगिंग करने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करते हुए 18 छात्रों को निष्कासित कर दिया है, तो इस मामले में तीन छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है.

Also Read: रैगिंग से कैसे निपटें? ऐसे में छात्रों और संस्थानों को क्या करना चाहिए, जानें क्या है निर्देश

रैगिंग से बचने के लिए छात्र ने लगा दी थी दूसरी मंजिल से छलांग

घटना 26 नवंबर की है जब छात्र को बेरहमी से प्रताड़ित किया गया जिसके बाद वह रैगिंग से बचने के लिए छात्रावास की दूसरी मंजिल से कूद गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार छात्र को गंभीर रूप से चोट लगी है और vertebral फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र को ठीक होने में काफी समय लग सकता है. एमकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र और विश्वविद्यालय के पीएनजीबीसीएन छात्रावास के एक बोर्डर के हाथ में भी फ्रैक्चर हुआ है.

पीड़ित छात्र की मां ने डिब्रूगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करायी शिकायत

पीड़ित छात्र की मां ने रविवार को डिब्रूगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके बेटे को उसके सीनियरों ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. पीड़ित छात्र की मां ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि आरोपियों ने उसके बेटे को मारने का प्रयास किया, उसके पैसे लूट लिए, उसका मोबाइल छीन लिया और उसे बदनाम करने के लिए हाथ में शराब और गांजा रखकर आपत्तिजनक तस्वीरें भी लीं. उसकी मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे ने हाल के दिनों में कुछ छात्रों द्वारा रैगिंग के कारण अपनी पीड़ा के बारे में विश्वविद्यालय के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >