असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को मिली धमकी, खालिस्तानी समर्थक ने कहा- लड़ाई केंद्र से बीच में न पड़ें

गुरपतवंत सिंह पन्नून और उनके संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के लोगों ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को अमृतपाल सिंह और खालिस्तानी मामले से दूर रहने की चेतावनी दी है. कथित रूप से उन्होंने धमकी देते हुए कहा, खालिस्तानी समर्थकों की लड़ाई नरेंद्र मोदी और सरकार से है.

फरार खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस अब तक पकड़ नहीं पायी है. दूसरी ओर खबर है कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को धमकी दी है. जिसमें कहा गया कि लड़ाई केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से है, बीच में न पड़ें. दरअसल खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के कुल 8 सहयोगी वर्तमान में असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में बंद हैं. 19 मार्च से जेल में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जब ‘वारिस पंजाब दे’ के चार सदस्यों को वहां लाया गया था. जिसके बाद ही धमकी भरे कॉल आये है.

अमृतपाल और खालिस्तानी मामले से दूर रहने की धमकी

बताया जा रहा है कि गुरपतवंत सिंह पन्नून और उनके संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के लोगों ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को अमृतपाल सिंह और खालिस्तानी मामले से दूर रहने की चेतावनी दी है. कथित रूप से उन्होंने धमकी देते हुए कहा, खालिस्तानी समर्थकों की लड़ाई नरेंद्र मोदी और सरकार से है. इस मामले में असम के सीएम न पड़ें और हिंसा के शिकार होने से बचें.

धमकी मिलने के बाद बढ़ायी गयी हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा

असम के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, हमें आज एक ओडियो क्लिप मिली जिसमें व्यक्ति खुदको गुरपतवंत सिंह पन्नून बता रहा था और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को धमकी दे रहा था. उसने आरोप लगाया कि असम में सिख समुदाय को प्रताड़ित किया जाता है और उनके साथ गलत बरताव किया जाता है. उन्होंने बताया, CM की सुरक्षा व्यवस्था और पुख़्ता की गई है. आगे की जांच जारी है.

Also Read: ‘केजरीवाल ने एक शब्द और बोला तो करूंगा मुकदमा’, जानिए हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली के CM को क्यों दी चेतावनी?

धमकी देने के मामले में केस दर्ज, जांच शुरू

पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. प्राथमिक अनुमान से ओडियो क्लिप गुरपतवंत सिंह पन्नून का लग रहा है. इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद होगी.

पुलिस ने खालिस्तानी मामले से किया इनकार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को धमकी दिये जाने के बाद मामले को खालिस्तानी संगठन से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन असम पुलिस इससे इनकार कर रही है. पुलिस महानिदेशक ने कहा, यहां पर खालिस्तानी मामले से जुड़े कोई मामले नहीं आए हैं. हमने रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा बनाकर रखी है.

कुछ पत्रकारों को भी आये सीएम को धमकी वाले ऑडियो क्लिप

कुछ पत्रकारों को भेजे गए एक कथित ऑडियो क्लिप में ‘सिख फॉर जस्टिस’ के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू को शर्मा को धमकी देते हुए सुना गया. पन्नू सरकार द्वारा घोषित आतंकवादी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >