टीना डाबी पर एक्शन लेगी गहलोत सरकार, प्रताप सिंह खाचरियावास बोले- सरकार को बदनाम करने की साजिश

टीना डाबी ने बीते दिनों पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू अस्थायी बस्तियों को ध्वस्त कर दिया था. अब राजस्थान के मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा कि कोई भी निष्कासन आदेश नहीं दे सकता है और अधिकारियों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. यह एक गंभीर मुद्दा है.

साल 2016 की आईएएस अधिकारी टीना डाबी, जो अब जैसलमेर की जिला कलेक्टर हैं, उन्होंने बीते दिनों जिला प्रशासन की ओर से अमरसागर ग्राम पंचायत क्षेत्र में अस्थायी बस्तियों के अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया था. अब इसपर विवाद काफी तेज हो गया है. दरअसल पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू अस्थायी बस्तियों में रह रहे थे. इस कार्रवाई को लेकर टीना डाबी ने एएनआई को बताया कि प्रवासियों को आश्रय गृह में तब तक ले जाया जाएगा, जब तक उन्हें जमीन का उचित आवंटन नहीं मिल जाता.

प्रताप खाचरियावास बोले- अधिकारियों को देना होगा जवाब

हालांकि, राजस्थान के मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा कि बेदखली अभियान के लिए अधिकारियों को जवाब देना होगा. उन्होंने कहा, “अधिकारियों ने जो किया वह गलत है, उन्हें जवाब देना होगा. हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. उन्हें पुनर्वास दिए बिना कोई भी उन्हें बेदखल नहीं कर सकता. यह एक गंभीर मुद्दा है. यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है, इसका कोई कारण नहीं है.”


टीना डाबी को लेकर क्या है विवाद?

अस्थायी निवासियों के विरोध को ट्रिगर करते हुए मंगलवार को विध्वंस हुआ. टीना डाबी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि उन्होंने प्रवासियों से बात की और उन्हें समझाया कि बेदखली क्यों जरूरी है. उन्होंने कहा, “हमने 5 अप्रैल को भी एक सर्कुलर जारी किया था. हम उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कई लोग नहीं माने. वे जिस जगह पर रह रहे थे, वह पहले से ही दूसरों को आवंटित की गई थी. टीना डाबी ने कहा, जब तक उन्हें जमीन का उचित आवंटन नहीं मिल जाता है, तब तक आश्रय गृहों में रहेंगे.

Also Read: G-7 में हिस्सा लेने पीएम मोदी जापान रवाना, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया का भी करेंगे दौरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >