'बंदा जेल से बाहर ना आ जाये, कानून नहीं तानाशाही है', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़कीं पत्नी सुनीता

Arvind Kejriwal: सीबीआई द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किये जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की तीखी प्रतिक्रिया आई है.

Arvind Kejriwal: सुनीता केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पूरा तंत्र यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि उनके पति जेल से बाहर न आ सकें. उन्होंने कहा कि यह सब तानाशाही और आपातकाल के समान है. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सुनीता ने कहा, 20जून अरविंद केजरीवाल को बेल मिली. तुरंत ED ने रोक लगवा लिया. अगले ही दिन CBI ने आरोपी बना दिया. और आज गिरफ्तार कर लिया. पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये. ये कानून नहीं है. ये तानाशाही है, इमरजेंसी है.

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केजरीवाल को सीबीआई द्वारा फर्जी मामले में गिरफ्तार कराए जाने का आरोप लगाया. आम आदमी पार्टी ने कहा, तानाशाह ने जुल्म की सारी हदें पार कर दी है. आज जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने की पूरी संभावना थी तो बौखलाहट में भाजपा ने फर्जी मामले में सीबीआई से केजरीवाल को गिरफ्तार करवा दिया. आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि इससे बड़ा कोई आपातकाल नहीं हो सकता. सिंह ने कहा, केजरीवाल न तो आतंकवादी हैं और न ही अपराधी. सीबीआई ने चार आरोपपत्र दाखिल किए, लेकिन केजरीवाल का कोई जिक्र नहीं था. उन्हें केजरीवाल की याद तब आती है, जब वह रिहा होने वाले होते हैं. पूरा देश जानता है कि क्या हो रहा है. उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री और भाजपा से कहना चाहता हूं कि आपने आपातकाल लगा दिया है. आप हमें सरेआम गोली मार सकते हैं, पूरा देश आपका गंदा खेल देख रहा है.

1 अप्रैल से तिहाड़ जेल में बंद हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले के सिलसिले में एक अप्रैल से जेल में हैं. इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है. ईडी ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के वास्ते केजरीवाल को 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी. वह दो जून को जेल लौटे थे. दिल्ली के उपराज्यपाल ने आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से इसकी जांच कराने का आदेश दिया था जिसके बाद इस नीति को जुलाई 2022 में रद्द कर दिया गया था.

Also Read: Arvind Kejriwal: ‘मनीष सिसोदिया पर मैंने कोई आरोप नहीं लगाए’, अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई के दावे का किया खंडन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >