Gujarat Election 2022: ऑटो ड्राइवर के घर डिनर करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, पुलिस से हुई तीखी बहस, वीडियो

Gujarat Election 2022: इस तीखी बहस के बाद अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ ऑटो-रिक्शा में सवार होकर उसके घर गये और वहां रात्रिभोज किया. पूरे घटनाक्रम पर सत्तारूढ़ दल भाजपा की प्रतिक्रिया आयी है.

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चली है. आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर गुजरात के दौरे पर हैं और वहां के लोगों से मुलाकात करके प्रदेश के हालात के बारे में जानकारी ले रहे हैं. इस क्रम में केजरीवाल ने सोमवार रात अहमदाबाद में एक ऑटो ड्राइवर का निमंत्रण स्वीकार कर उसके घर जाकर रात का भोजन ग्रहण किया.

ऑटो ड्राइवर के घर जाते वक्‍त सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपने होटल के बाहर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ काफी तीखी बहस भी हुई. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो को ‘आप’ के गुजरात के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इसमें अरविंद केजरीवाल कहते नजर आ रहे हैं कि मैं सुरक्षा नहीं लूंगा. इसे मैं लिखकर देने के लिए तैयार हूं. कोई नेता आम लोगों के बीच नहीं जाता है. मैं जा रहा हूं तो मुझे क्‍यों रोकने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस वालों से तीखी बहस

इस तीखी बहस के बाद अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ ऑटो-रिक्शा में सवार होकर उसके घर गये और वहां रात्रिभोज किया. पूरे घटनाक्रम पर सत्तारूढ़ दल भाजपा की प्रतिक्रिया आयी है. भाजपा ने कटाक्ष करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री को “अभिनेता” करार दिया. ऑटो ड्राइवर के घर जाने से पहले केजरीवाल की सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर फाइव स्‍टार होटल के बाहर कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई, क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं थे. आपको बता दें कि केजरीवाल इसी होटल में ठहरे हुए हैं.


ऑटो-रिक्शा चालकों की सभा

यहां चर्चा कर दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ‘आप’ के अभियान के तहत दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने दोपहर के वक्‍त अहमदाबाद में ऑटो-रिक्शा चालकों की एक सभा को संबोधित किया. केजरीवाल के संबोधन के बाद शहर के घाटलोदिया इलाके के रहने वाले विक्रम दंतानी नाम के एक ऑटो रिक्शा चालक ने उनसे अनुरोध किया कि वह उसके घर पर रात का खाना खाएं. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस पर तुरंत ‘हां’ में जवाब दिया.

मेरे घर खाना खाने आएंगे केजरीवाल जी

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से आये इस वीडियो में ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल बातचीत के क्रम में ऑटो ड्राइवर कहता दिख रहा है कि मेरा नाम विक्रम दंतानी है. मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. आपका वीडियो मैंने सोशल मीडिया पर देखा है. आप पंजाब में ऑटो ड्राइवर के घर खाना खाने गये थे. मैं भी एक गुजराती हैं. क्‍या आप मेरे घर खाना खाने आएंगे. इतना ड्राइवर के इतना कहते ही पूरे हॉल में ताली बजने लगती है.


अरविंद केजरीवाल ने क्‍या दिया जवाब

ऑटो ड्राइवर के निमंत्रण को स्‍वीकार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जरूर आएंगे…मैं पंजाब के ऑटो वाले के यहां गया था. पंजाब के ऑटो वाले भी प्यार करते हैं. गुजरात के ऑटो वाले भी प्‍यार करते हैं. केजरीवल ने ऑटो ड्राइवर वाले से पूछा कि क्‍या आज शाम को आएं. कितने बजे ? ऑटो वाले ने केजरीवाल को जवाब देते हुए कहा कि आठ बजे आएं आप…

मुझे लेने आओगे…अपने ऑटो में

आगे आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे लेने आओगे…अपने ऑटो में…इसपर ऑटो ड्राइवर ने कहा कि मैं जरूर आऊंगा. केजरीवाल ने कहा कि मेरे साथ गोपाल भाई और रिसुदान भाई भी आ जाएं…इसपर जवाब आया कि हां….आगे केजरीवाल ने कहा कि हम तीनों आपके घर खाना खाने आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >